,

कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी, उत्तर भारत में ठंड की दस्तक !

Kashmir receives season's first snowfall, cold wave to hit North India soon!

by: vijay nandan

श्रीनगर: कश्मीर में शुक्रवार को इस सर्दी के मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमालय घाटी के गुलमर्ग, सोनमर्ग और गुरेज में पहाड़ों की चोटियां बर्फ से ढक गईं। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, वहीं श्रीनगर और आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि जम्मू-कश्मीर में 5 से 7 अक्टूबर के बीच भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन इसके दो दिन पहले ही यानि 3 अक्टूबर शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव देखा गया। इस मौसमी परिवर्तन से पर्यटकों में खुशी और स्थानीय लोगों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

उधर बिहार और छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, बिहार के सभी 38 जिले और छत्तीसगढ़ के 28 जिले तेज बारिश की संभावना वाले इलाकों में आते हैं। बिहार के कई जिलों में गुरुवार को भी भारी बारिश हुई, जिससे दुर्गा पंडालों में 2-3 फीट तक पानी भर गया।

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश का यह दौर 6 और 7 अक्टूबर तक जारी रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुबह भारी बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं, धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं में गुरुवार रात हल्की बर्फबारी हुई। इससे धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। जल्द ही हिमाचल प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू होने की संभावना है। ओडिशा में भारी बारिश का मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव या चक्रवात हैं, जो तेज हवाओं और नमी के साथ भारी वर्षा लाते हैं। पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी और कभी-कभी मानसून की बची हुई नमी बारिश का कारण बनती है। बिहार में अक्टूबर में होने वाली बारिश अक्सर पश्चिमी विक्षोभ या बंगाल की खाड़ी के प्रभाव से होती है।

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Bhagalpur News: भागलपुर के केलापुर बहियार में डाड़ के पानी से दो नाबालिग बच्चियों के शव बरामद

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur News कजरैली थाना क्षेत्र के केलापुर बहियार

UPITS 2026: छह देशों की भागीदारी से बनेगा ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का चौथा संस्करण 25 से

Gogatpur Village Issues: विकास के दावों के बीच गोघटपुर की बदहाल व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Report: Pradeep Bansal Gogatpur Village Issues समीपवर्ती ग्राम गोघटपुर में मूलभूत सुविधाओं

Madhupur School Van Accident: स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur School Van Accident पाथरोल थाना क्षेत्र के चोरमारा

Hatpipliya Road Project: हाटपिपल्या को 98 करोड़ की सड़क की सौगात, 70 हजार ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Hatpipliya Road Project: मध्य प्रदेश के देवास जिले के हाटपिपल्या क्षेत्र में

MP Building Development Corporation: 763 परियोजनाओं पर चल रहा 10,994 करोड़ का काम

MP Building Development Corporation: बैठक में भवन विकास निगम के प्रबंध संचालक

Mahanadi Water Dispute: CM साय बोले- बहुत जल्द निकलेगा समाधान, ओडिशा दौरे से लौटकर राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Mahanadi Water Dispute: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय ओडिशा दौरे