,

कांकेर: श्रीगुरुग्रंथ साहिब की सवारी निकाली, सिंधी समाज करेगा छह दिनों तक भव्य धार्मिक आयोजन

Kankre: Procession of Sri Guru Granth Sahib taken out, Sindhi community to organize grand religious event for six days

रिपोर्ट–प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन

कांकेर: श्री गुरुनानक जयंती के पूर्व आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की पवित्र सवारी बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ सिंधु गुरुद्वारे से पूज्य सिंधु भवन तक निकाली गई। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं ने जयघोष और कीर्तन करते हुए मार्ग को भक्तिमय बना दिया। अब आगामी छह दिनों तक पूज्य सिंधु भवन में पूजा-पाठ, कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूज्य सिंधी समाज द्वारा किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष राकेश आहूजा ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 5 नवम्बर को किया जाएगा।

कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण:

  • 5 नवम्बर, सुबह 10 बजे: भोग साहिब का आयोजन
  • सुबह 11 बजे: सिंधी धर्मशाला से बाइक रैली निकाली जाएगी
  • दोपहर 1 बजे से: आम भंडारा का आयोजन
  • शाम 4 बजे के बाद: गुरुनानक चौक से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी

इस अवसर पर गुरुनानक जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके अलावा, सिंधु भवन मांझापारा में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे आरती और शाम 7:00 बजे संध्या आरती के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, और संपूर्ण वातावरण भक्ति और सद्भावना के रंगों में रंगा रहेगा।