,

कांकेर: ‘बिजली चोर गद्दी छोड़ो’ के नारे, कांग्रेस का कलेक्टोरेट घेराव, पुलिस ने पानी की धार मारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Kanker: Slogans of 'Electricity thieves leave the throne', Congress surrounds the Collectorate, police use water cannons

रिपोर्ट- प्रशांत जोशी, एडिट- विजय नंदन

कांकेर: छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने आज कांकेर में जोरदार प्रदर्शन किया। ‘बिजली चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने पहले पुराने कम्युनिटी हॉल में एक बड़ी आमसभा की, जिसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट तक विशाल रैली निकाली।

बेरिकेड्स तोड़ने का प्रयास, पुलिस का वाटर कैनन

पुराने कम्युनिटी हॉल से निकली रैली मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्टोरेट रोड पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट के पास लगाए गए सुरक्षा बेरिकेड्स को तोड़ने का भी प्रयास किया। जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यहां तीन स्तर की बेरिकेडिंग की थी।

जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले लेयर के बेरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस प्रशासन को स्थिति नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का उपयोग करना पड़ा। वाटर कैनन के उपयोग के बावजूद कांग्रेसी लगभग दो घंटे तक डटे रहे और प्रदर्शन करते रहे, जिसके बाद रैली समाप्त की गई।

बड़ी संख्या में जुटा जनसैलाब

प्रदर्शन में भारी भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी। इस बड़े प्रदर्शन में राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चीफ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, विधायक विकास उपाध्याय, और भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

ICC Test Rankings में ऋषभ पंत का जलवा, टॉप-10 में बनाई जगह, यशस्वी जायसवाल को बड़ा झटका

ICC Test Rankings : आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों

Pakhhanjur Ganja Seizure: 3.750 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 2.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhhanjur Ganja Seizure: उजियारा अभियान के तहत पुलिस की

Islamabad के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजात बच्चों की मौत; पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक सरकारी अस्पताल में

PM Modi ने ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम की दी शुभकामनाएं, एकता-खुशहाली की कामना की

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को दो प्रमुख