,

Jharkhand Elections 2024: महिलाओं को 2500 रुपए समेत 7 गारंटियों पर इंडिया ब्लॉक का फोकस, जारी किया घोषणा पत्र

Jharkhand Elections 2024

झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं और लोगों को लुभाने में जुटी हैं। इस क्रम में बीजेपी के बाद अब INDIA ब्लॉक ने भी अपनी चुनावी गारंटी की घोषणा कर दी है। इस बार झारखंड के चुनाव के लिए इंडिया ब्लॉक में कांग्रेस, JMM, RJD और CPI(M) शामिल हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन समेत इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। जिसमें 7 गारंटी दी गई हैं, इनमें महिलाओं को 2500 रुपए, गरीब परिवारों के लिए 450 रुपए में गैस सिलेंडर और 7 किलो राशन आदि शामिल है।

क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “हमारी गठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं, आज गठबंधन ने मिलकर यह 7 गारंटी आपके सामने रखी है। यह सब जनता के लिए हैं, सामान्य जनता के लाभ के लिए हैं। यह ऐसी गारंटी हैं जो हम पूरी कर सकते हैं और अपने बजट के अनुसार ही हमने यह गारंटियां रखी हैं।”

इंडिया ब्लॉक की 7 गारंटियां

  1. गारंटी शिक्षा की: राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनीवर्सिटी की स्थापना का वादा
  2. मंईयां सम्मान की गारंटी: मंईया सम्मान योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपए देने का वादा किया गया है।
  3. खाद्य सुरक्षा का वादा: राशन वितरण में प्रत्येक व्यक्ति को 7 किलो राशन देने के साथ – साथ गैस सिलेंडर 450 रूपए में देने की घोषणा भी की गई है।
  4. किसानों के लिए: धान की एमएसपी को 2400 से बढ़ाकर 3200 रुपए करने के साथ – साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरोंजी और साल के समर्थन मूल्य में 50 फीसदी की वृध्दि करने की घोषणा की गई है।
  5. समाजिक न्याय की घोषणा: एसटी-28 प्रतिशत, एससी-12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 फीसदी और अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय का गठन।
  6. रोजगार और स्वास्थ्य हेतु घोषणा: झारखंड के 10 लाख लोगों को रोजगार देने के साथ – साथ 15 लाख तक परिवारिक स्वास्थ्य बीमा देने की घोषणा की गई।
  7. सरना धर्म कोड: 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पत करने का वादा किया गया।

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…

Katni News: टीटी नगर स्टेडियम में कटनी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एथलेटिक्स में जीते पदक

Katni News: भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में…

Indore News: नेकलेस टूटने का बदला, गर्लफ्रेंड की एक्टिवा में लगवाई आग

Indore News: इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में युवती की एक्टिवा में…

Kawardha News: चिल्हीडार पूजा और बेटा जौतिया महाव्रत का आयोजन, MP-ओडिशा-महाराष्ट्र से पहुंचीं माताएं

Kawardha News: कवर्धा में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति और छत्तीसगढ़ गोंडवाना…

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर Supreme Court सख्त, पुलिस से पूछा- अपराध रोकने का क्या है इंतजाम?

Supreme Court: दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ सामने आए…