,

Jamtara jewellery shop loot case solved: बालाजी ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Jamtara jewellery shop loot case solved: Police solve Balaji Jewellers robbery case

संवाददाता: रतन कुमार

Jamtara jewellery shop loot case solved: जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कायस्थपाड़ा चौक के समीप स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 25 दिसंबर 2025 की संध्या करीब छह बजे हुई लूट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अभियुक्त अब भी फरार हैं। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता के दौरान किया।

Jamtara jewellery shop loot case solved: हथियार के बल पर ज्वेलर्स में घुसे अपराधी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के दिन दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधी हथियार के बल पर बालाजी ज्वेलर्स में घुसे और लूटपाट की। जब दुकान मालिक अमन वर्मा ने विरोध किया तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Jamtara jewellery shop loot case solved

फायरिंग करते हुए बाजार से फरार हुए बदमाश

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाजार क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। इस संबंध में जामताड़ा थाना कांड संख्या 137/25 दिनांक 25 दिसंबर 2025 को बीएनएस की धारा 309(6) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

एसआईटी का गठन, सीसीटीवी से मिला सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर छापामारी अभियान चलाया।

Jamtara jewellery shop loot case solved

दो अपराधी हथियार और बाइक के साथ गिरफ्तार

छापामारी के दौरान पुलिस ने अजीत यादव और हसमत अंसारी को बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। अजीत यादव के पास से 7.65 एमएम बोर का लोडेड देशी पिस्टल भी बरामद किया गया।

निशानदेही पर दो और गिरफ्तार

पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चंदन कुमार साव और मुकेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। चंदन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पहने गए कपड़े एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

Jamtara jewellery shop loot case solved

दो अभियुक्त फरार, छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि इस कांड में शामिल अनिल सिंह और प्रवीण कुमार फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

READ ALSO: Giridih bike theft gang busted: चोरी की ग्लैमर बाइक के साथ गिरिडीह में पांच गिरफ्तार

Jamtara jewellery shop loot case solved: अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा

पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा कि जामताड़ा पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण