Telecom Manufacturing Zone : हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग के नए नक्शे पर मध्यप्रदेश,निवेश का नया क्षेत्र, ग्वालियर में टेलीकॉम क्रांति
Telecom Manufacturing Zone : AI, IT, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पित है। ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं पर आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ चर्चा की जा रही है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में बेंगलुरू में आयोजित टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद एवं इन्वेस्टर्स राउंड टेबल मीटिंग कर रहे हैं। ऐसे में ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन… मध्यप्रदेश को हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग के नए नक्शे पर स्थापित करने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा ?
Telecom Manufacturing Zone : ग्वालियर-चंबल अंचल औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के लिए सबसे अनुकूल है। टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से ग्वालियर की औद्योगिक तस्वीर बदलेगी। यही वजह है कि बेंगलुरु के तकनीकी इकोसिस्टम और मध्यप्रदेश में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के बीच संभावित सहयोग के अवसरों को तलाशा जा रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने ग्वालियर में देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार के बीच हुए एमओयू के बाद ग्वालियर में टेलीकॉम उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने की योजना है। करीब 350 एकड़ के प्रस्तावित औद्योगिक क्लस्टर से निवेश आकर्षित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और घरेलू टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने का लक्ष्य है।
Telecom Manufacturing Zone : ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में निवेश की संभावनाओं पर आज बेंगलुरु में टेलीकॉम क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ चर्चा की जा रही है। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए दिल्ली मुंबई के बाद ये तीसरा कार्यक्रम कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित किया जा रहा है। बेंगलुरु में निवेशकों के साथ संवाद व सरकार का ये प्रयास ग्वालियर का टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन निवेश का नया सेंटर बनाएगा। अब तक टीएमजेड में निवेश को लेकर जो प्रयास सरकार की ओर से हुए हैं, उनमें बेहतर रिस्पांस मिला है।
Telecom Manufacturing Zone : मध्यप्रदेश सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईटी, डीपटेक और टेक्नोलॉजी सहित सभी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। ऐसे में राज्य में टेलीकॉम सेक्टर में भी औद्योगिक गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्वालियर में टेलीकॉम मेन्यूफैक्चरिंग जोन स्थापित करना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बेंगलुरू में हो रहा यह संवाद ग्वालियर टीएमजेड के विकास और टेलीकॉम विनिर्माण क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा। आज मध्यप्रदेश देश में सबसे अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने वाला राज्य है। प्रदेश ने तेज गति से बेरोजगारी दर को नियंत्रित किया है।राज्य सरकार द्वारा इंदौर, उज्जैन, भोपाल और उसके बाद जबलपुर के आसपास भी उद्योग-व्यापार को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में छोटे-बड़े सभी शहरों में भारी उद्योग, लघु उद्योग, एमएसएमई और लघु-कुटीर उद्योगों से प्रदेशवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
read more : Narco Terror Network : पंचकूला क्लब फायरिंग से खुला अंतर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क, हरियाणा ATS ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार


