,

Giridih bike theft gang busted: चोरी की ग्लैमर बाइक के साथ गिरिडीह में पांच गिरफ्तार

Giridih bike theft gang busted: Five arrested in Giridih with stolen Glamour bikes

Report- Vivek Gupta

Giridih bike theft gang busted: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेताजी चौक के पास शुक्रवार को एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया। इस दौरान चोरी की एक ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Giridih bike theft gang busted: पुलिस को देख भागने लगे बाइक सवार

जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवक वाहन मोड़कर भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

Giridih bike theft gang busted: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे बाइक

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मोटरसाइकिल पर लगाया गया रजिस्ट्रेशन नंबर JH11S 9135 फर्जी है, जबकि वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH11W 8296 बताया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि बाइक चोरी की है।

पूछताछ में चोरी की पुष्टि

पकड़े गए युवकों ने अपना नाम रविन्द्र साव और विजय साव बताया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की।

निशानदेही पर तीन और आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सत्यनारायण पाण्डेय, सुनील कुमार दास और मो. ताज हसन को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की मोटरसाइकिल का नंबर बदलकर उसे बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

मोटरसाइकिल जब्त, मामला दर्ज

पुलिस ने चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल को जब्त कर सभी आरोपियों को नगर थाना लाया। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 07/26 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

मुख्य सरगना अब भी फरार

पुलिस ने बताया कि वाहन चोरी गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद सद्दाब उर्फ मिठ्ठू फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: Bokaro: महिलाओं का हंगामा, मसाज पार्लर में कथित देह व्यापार का आरोप

Giridih bike theft gang busted: पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Chanakya Niti: जीवन में जहर घोल देते हैं ये 4 तरह के लोग, खुश रहना है तो बना लें दूरी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में जीवन, रिश्तों, व्यवहार और सफलता

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार 23 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण