जामताड़ा: साइबर ठगी के मास्टरमाइंड अजहर अंसारी सहित 4 गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara: Cyber ​​fraud mastermind Azhar Ansari and 4 others arrested

रिपोर्टर: रतन कुमार

जामताड़ा जिले की पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नारायणपुर थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड अजहर अंसारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

लगातार ठिकाना बदलते थे ठग

पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह जगह बदल-बदलकर संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था। आरोपी SBI YONO ऐप के नाम पर लोगों को फर्जी APK फाइल भेजते थे और फिर उनकी गोपनीय जानकारी चुराकर ई-वॉलेट के जरिए ठगी करते थे।

बरामद हुए मोबाइल, सिम कार्ड और बाइक

पुलिस ने आरोपियों के पास से

  • 12 मोबाइल फोन,
  • 16 सिम कार्ड,
  • एक चेकबुक और
  • एक मोटरसाइकिल
    जब्त की है।

पूरे पूर्वी भारत में फैला था नेटवर्क

पुलिस के अनुसार, इनका नेटवर्क उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम तक फैला हुआ था। गिरफ्तार आरोपियों में जामताड़ा और देवघर जिलों के युवक शामिल हैं।

सख्त धाराओं में केस दर्ज

जामताड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जामताड़ा पुलिस ने कहा है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे किसी भी अपराध को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई साइबर क्राइम पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम

Haldwani: पिज़्ज़ा आउटलेट्स पर खाद्य विभाग की रेड, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Report by: Deepak Adhikari Haldwani: हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी

Sachin Tendulkar : दंतेवाड़ा में खेल क्रांति की शुरुआत, सचिन तेंदुलकर के दौरे से बढ़ा उत्साह

Sachin Tendulkar : छिंदनार में ऐतिहासिक दौरा, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार