,

जबलपुर-हैदराबाद फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 71 पैसेंजर्स को उतारा गया नीचे, जानिए कारण

- Advertisement -
Ad imageAd image
Jabalpur-Hyderabad flight

जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 E-7308 की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयरपोर्ट पर बम और डॉग स्क्वायड सहित सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भी पहुंचे हैं। सीआईएसएफ के अलावा महाराष्ट्र पुलिस भी मौजूद है।

नागपुर में उतारी गई फ्लाइट
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भी अधिकारी पहुंचे हैं। यहीं से रविवार सुबह 8 बजे इंडिगो की फ्लाइट ने 71 पैसेंजर्स को लेकर हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी। इसे 9:40 पर हैदराबाद में उतरना था लेकिन 10 पर नागपुर एयरपोर्ट पर इसे लैंड कराया गया। नागपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है। यात्रियों को सामान फ्लाइट में छोड़कर बाहर जाने के लिए कहा गया। मौके पर बम स्क्वाड, डॉग स्क्वायड, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट को घेरा।

बम से उड़ाने की मिली धमकी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम की धमकी का संदेश कागज के एक टुकड़े पर लिखा था। यह विमान के बाथरूम में मिला। हालांकि, अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे विमान की गहन जांच की। उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। वहीं, एक हवाई अड्डे के अधिकारी ने बताया कि विमान दोपहर 2 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है।

इसके पहले भी ऐसा ही एक मामला आया था सामने

इससे पहले 22 अगस्त को मुंबई से आ रहे एयर इंडिया के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई थी। धमकी के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया था। विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद ही आपात स्थिति को हटाया गया। विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर पर ‘उड़ान में बम है’ संदेश लिखा मिला था।

सायोनी घोष ने PM Modi से की पहली मुलाकात, सोशल मीडिया किया पोस्ट

PM Modi: तृणमूल कांग्रेस से अलग होकर नए राजनीतिक गुट का हिस्सा

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. गरियाबंद में कमरभर

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. पन्ना-सतना-रीवा में भारी बारिश

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शनिवार, 8 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई राशियों

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक