,

Firozabad: अस्पताल में ‘एक्शन मोड’ में दिखे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मरीजों से पूछा—’बाहर से दवा तो नहीं मंगवाई?’

- Advertisement -
Ad imageAd image
Firozabad

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को फिरोजाबाद के 200 बेड वाले मेडिकल कॉलेज और 100 बेड के जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने पहुंचे डिप्टी सीएम ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों की सेवा में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Firozabad मरीजों से सीधा संवाद: व्यवस्थाओं की ली जमीनी जानकारी

निरीक्षण के दौरान ब्रजेश पाठक सीधे जनरल वार्ड में पहुंचे और वहां भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से रूबरू हुए। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें अस्पताल से मुफ्त दवाइयां मिल रही हैं या नहीं और डॉक्टर नियमित रूप से राउंड पर आ रहे हैं या नहीं। मरीजों द्वारा सकारात्मक फीडबैक मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया, लेकिन साथ ही हिदायत दी कि यदि किसी ने बाहर की दवा लिखी, तो उस पर तत्काल गाज गिरेगी।

Firozabad साफ-सफाई और अनुशासन पर संतोष, पर ‘चेतावनी’ बरकरार

डिप्टी सीएम ने अस्पताल परिसर, शौचालय और वार्डों की स्वच्छता का बारीकी से मुआयना किया। वर्तमान व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह अनुशासन केवल वीआईपी दौरे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हर दिन की कार्यशैली बनाना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक, हर जगह गरीब मरीज को सम्मान और समय पर इलाज मिलना चाहिए।

Firozabad लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी

अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उपमुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य विभाग की छवि जनता के बीच ‘मददगार’ की होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में लापरवाही, भ्रष्टाचार या मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की कोई भी शिकायत सामने आती है, तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए।

Read this: Millet Cart Scheme : रायपुर में महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया जरिया, ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ का वितरण

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 24 घंटे भारी

MP: Top 10

MP : मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल