Millet Cart Scheme : मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया कार्ट वितरण
Millet Cart Scheme : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ वितरण कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने हितग्राही महिलाओं को मिलेट कार्ट सौंपे। इस दौरान विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Millet Cart Scheme : महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर
इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेट (श्रीअन्न) से बने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कार्यक्रम में कुल 10 ‘लक्ष्मी सखी’ महिलाओं को मिलेट कार्ट वितरित किए गए।
Millet Cart Scheme : ट्रेनिंग के बाद दिया जा रहा कार्ट
मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि महिलाओं को पहले मिलेट उत्पादों की ट्रेनिंग दी जाती है, उसके बाद उन्हें कार्ट प्रदान किया जाता है। इससे वे बेहतर तरीके से व्यवसाय कर सकें और अपनी आय बढ़ा सकें।
Millet Cart Scheme : रोजाना आय का भी प्रावधान
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिन महिलाओं को ठेला दिया गया था, उन्हें प्रतिदिन लगभग ₹1000 तक की आय का अवसर मिल रहा है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
Millet Cart Scheme : आत्मनिर्भर बन रही ‘लक्ष्मी सखी’
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। ‘लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट’ योजना के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, बल्कि समाज और परिवार में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।
Millet Cart Scheme : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
यह योजना महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ मिलेट्स को बढ़ावा देने का भी माध्यम बन रही है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और महिलाओं की भागीदारी आर्थिक गतिविधियों में और मजबूत होगी।
read more : Fire Safety Awareness : दंतेवाड़ा में CISF का जागरूकता अभियान, छात्रों को सिखाए आग से बचाव के तरी

