,

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Tamilnadu virudhunagar firecracker blast

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अनुसार, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Tamilnadu : धमाके में घायल हुए 6 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव दल मौके पर लगातार काम कर रहे हैं और मलबा हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है।

Tamilnadu

Tamilnadu : विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की इमारतों तक पर असर पड़ा और उनमें दरारें आ गईं। आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां तैनात की गई हैं और पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Tamilnadu : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि इसी जिले में कुछ दिन पहले भी एक अन्य पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें दो मजदूरों की जान चली गई थी। बार-बार हो रहे ऐसे हादसे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: रविवार, 9 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से खास रहने

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय