By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories
हास्य- हथौड़ा
मौसम
सेहत
ट्रेंडिंग
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > देश- विदेश > Iran US War : संघर्ष विराम के दौरान ईरान ने तेजी से बढ़ाया मिसाइलों और ड्रोन का भंडार, IRGC जनरल मुसावी का चौंकाने वाला दावा
देश- विदेश

Iran US War : संघर्ष विराम के दौरान ईरान ने तेजी से बढ़ाया मिसाइलों और ड्रोन का भंडार, IRGC जनरल मुसावी का चौंकाने वाला दावा

Abhishek Singh
Last updated: April 19, 2026 6:13 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Abhishek Singh

Iran US War : ईरानी सेना के कमांडर ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ युद्ध विराम के दौरान आईआरजीसी ने अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को कई गुना बढ़ा लिया है। ईरान का यह दावा अमेरिका और इजरायल का होश उड़ाने वाला है।

Contents
Iran US War : जनरल मुसावी के दावे से हड़कंपIran US War : अब युद्ध शुरू हुआ तो दुश्मन को मिलेगा और कड़ा जवाब
Iran US War

Iran US War : अमेरिका से 2 हफ्ते के युद्ध विराम के दौरान ईरान ने अपने ड्रोन और मिसाइल क्षमताओं में तेज बढ़ोत्तरी की है। ईरान की सरकारी प्रेस टीवी के अनुसार इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर जनरल मुसावी ने दावा किया है कि संघर्षविराम के इस दौर में ईरान अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को युद्ध से पहले की तुलना में कहीं तेज गति से मजबूत कर रहा है।

Iran US War : जनरल मुसावी के दावे से हड़कंप

जनरल मुसावी ने कहा, “संघर्षविराम के दौरान ईरान ने अपनी मिसाइल और ड्रोन क्षमताओं को अपग्रेड करने और उन्हें नई आपूर्ति से भरने का काम युद्ध से पहले की तुलना में बहुत तेजी से किया है। वहीं दुश्मन अपने गोला-बारूद के स्टॉक को फिर से बनाने में काफी संघर्ष कर रहा है। उसे हथियारों की आपूर्ति धीरे-धीरे विदेश से आयात करनी पड़ रही है।” उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच नाजुक संघर्षविराम चल रहा है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव लगातार बढ़ रहा है।

Iran US War : अब युद्ध शुरू हुआ तो दुश्मन को मिलेगा और कड़ा जवाब

Iran US War : ईरान का दावा है कि वह इस संघर्ष विराम अवधि का फायदा उठाकर उसने अपनी सैन्य क्षमता को काफी हद तक बढ़ा लिया है। जनरल मुसावी ने आगे कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन यूनिट्स अब पहले से कहीं अधिक तैयार हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि युद्ध फिर से शुरू हुआ तो ईरान दुश्मन को पहले से भी ज्यादा मजबूत जवाब देने में सक्षम होगा।

Iran US War : विश्लेषकों का मानना है कि ईरान इस संघर्षविराम का उपयोग अपनी सैन्य कमजोरियों को दूर करने और नए हथियारों का भंडारण करने के लिए कर रहा है। वहीं इजरायल और अमेरिका जैसे देशों को अपने स्टॉक को फिर से भरने में समय और संसाधनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें हथियार मुख्य रूप से विदेश से मंगवाने पड़ रहे हैं। यह बयान ईरान की रणनीति को साफ तौर पर दर्शाता है। ईरान न केवल हार्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए रखना चाहता है, बल्कि अपनी मिसाइल और ड्रोन तकनीक को भी लगातार उन्नत कर रहा है।

read more : North Korea Missile Attack : Iran-US के बीच होर्मुज में फिर तनाव बढ़ने के बाद उत्तर कोरिया ने दागी कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान में इमरजेंसी

TAGGED:chattisgarhHindi NewsIran Us WarMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

https://swadeshlive.com/pm-modi-action-on-paper-leak/
देश- विदेश

पेपर लीक मामलों पर PM Modi का बड़ा ऐलान, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/iran-america-war/
देश- विदेश

Iran पर अमेरिकी ने किया हमला, खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव; ईरान ने किया जवाबी पलटवार

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/france-heatwave-deaths-2026/
Pin Postदेश- विदेश

France में भीषण गर्मी का कहर, 5,700 से अधिक मौत; पेरिस सबसे ज्यादा प्रभावित

By Priyanshi Soni
https://swadeshlive.com/unsc-india-slams-pakistan/
Pin Postदेश- विदेश

UNSC में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, सीमा पार आतंकवाद पर घेरा; कहा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है

By Priyanshi Soni

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?