Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया
Coal Mine Project : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र अंतर्गत मदननगर ग्राम पंचायत में प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने ग्राम पंचायत की सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिससे मामला और गरमा गया है।

Coal Mine Project : सरपंच पर सर्वे में बाधा और हमले की कोशिश का आरोप
जारी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि सरपंच और ग्रामीणों द्वारा भूमि सर्वेक्षण और निरीक्षण कार्य में बाधा डाली गई। साथ ही प्रशासनिक टीम पर हमले की कोशिश करने का भी उल्लेख किया गया है।यह सर्वेक्षण कार्य South Eastern Coalfields Limited (SECL) द्वारा प्रस्तावित कोयला खदान परियोजना के तहत किया जा रहा था।
Coal Mine Project : तीन गांवों में चल रहा था सर्वे कार्य
जानकारी के अनुसार, मदननगर के साथ-साथ कनकनगर और जगन्नाथपुर गांवों में भूमि सर्वे और निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान कई बार ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने की बात सामने आई है।
Coal Mine Project : ग्रामीणों ने जताई जमीन और सुरक्षा को लेकर चिंता
ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी जमीन और गांव की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उनका आरोप है कि बिना सहमति के भूमि अधिग्रहण और सर्वेक्षण किया जा रहा है।हालात यह हैं कि गांव में लोग रात-दिन पहरा दे रहे हैं और बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।
Coal Mine Project : नोटिस में पारंपरिक हथियारों का भी जिक्र
प्रशासनिक नोटिस के अनुसार, निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया था। कुछ लोगों के पास कुल्हाड़ी, फरसा, तलवार, गुलेल और तीर-धनुष जैसे पारंपरिक हथियार होने की बात भी कही गई है।
Coal Mine Project : प्रशासन बनाम ग्रामीण ,टकराव की स्थिति
जहां एक ओर प्रशासन का कहना है कि सर्वेक्षण पूरी तरह सरकारी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं।इस पूरे मामले में अब प्रशासन और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बन गई है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।

