,

ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल के कमरे में छात्रों के बीच गोलीकांड, MBA छात्र की मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक निजी कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में दो छात्रों के बीच गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में MBA छात्र दीपक कुमार की मौत हो गई है जबकि पीजीडीएम छात्र देवांश चौहान गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना का विवरण

यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि हॉस्टल के कमरे का गेट अंदर से बंद था। कमरे से कराहने की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। वार्डन और गार्ड ने बालकनी का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला। इसके बाद कमरे में दीपक कुमार को मृत पाया गया, जबकि देवांश चौहान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बरामद सामग्री और जांच

पुलिस ने मौके से लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखे, मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

इलाके का पिछला रिकॉर्ड

ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क इलाके में कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज स्थित हैं और इसे छात्रों का गढ़ माना जाता है। जुलाई 2025 में यहां शारदा यूनिवर्सिटी की एक बीडीएस सेकंड ईयर छात्रा ने हॉस्टल में आत्महत्या की थी। उस समय छात्रा ने सुसाइड नोट में दो शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

सुरक्षा पर सवाल

स्थानीय लोग मानते हैं कि नॉलेज पार्क इलाके में छात्रों से जुड़ी घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए और गश्त बढ़ानी चाहिए। यहां आए दिन छात्राओं और छात्रों से जुड़ी अप्रिय घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में