करोड़ों के कर चोरी के दस्तावेज मिले !
भोपाल: राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने (Income Tax Raid) रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान आयकर की टीम ने गौतम नगर में एक घर पर छापा मारा। इसके साथ ही राजधानी के क्वालिटी बिल्डर, त्रिशूल बिल्डर, श्रृष्टि बिल्डर्स समेत अन्य कई बड़े रियल स्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी। इनकम टैक्स विभाग के अमले ने नीलबड़ व रातीबड़ में भी बड़े कारोबारी के ठिकानों पर रेड डाली है। गोल्डन ट्यूलिप होटल पर भी आईटी टीम ने छापामार कार्रवाई की है। इनकम टैक्स विभाग की इस कार्रवाई से राजधानी के रियल स्टेट कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आईटी टीम द्वारा सर्चिंग जारी है। इनकम टैक्स विभाग की यह कार्रवाई जमीन कारोबार से जुड़े बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक करोड़ों रुपए की आय कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं।





