By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Pranit More : ₹370 बिरयानी विवाद पर झुके स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे, बोले- ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई’, वीडियो जारी कर मांगी माफी
मनोरंजन

Pranit More : ₹370 बिरयानी विवाद पर झुके स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे, बोले- ‘मुझसे बड़ी गलती हो गई’, वीडियो जारी कर मांगी माफी

Rajkumar Sisodiya
Last updated: June 13, 2026 1:38 pm
By Rajkumar Sisodiya
Share
4 Min Read
SHARE

Pranit More : विवाद के बाद पहली बार सामने आए प्रणित मोरे

Pranit More : ₹370 बिरयानी विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह लोगों की नाराजगी और आलोचना को पूरी तरह जायज मानते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से माफी मांगते हुए एक और मौका देने की अपील की।

Contents
Pranit More : विवाद के बाद पहली बार सामने आए प्रणित मोरेPranit More : ‘मैं बहक गया था, यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी’Pranit More : पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कहीPranit More : क्या है ₹370 बिरयानी विवाद?Pranit More : वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवादPranit More : बेहतर इंसान बनने का किया वादा

https://www.instagram.com/reel/DZg3gbLRE-y/?igsh=MW9lbGszNGE1NGJhMQ==

IND- AFG पहला वनडे आज, नहीं खेलेंगे विराट-हार्दिक, जानें कब-कहां देखें लाइव मुकाबला

Pranit More : ‘मैं बहक गया था, यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी’

वीडियो में प्रणित मोरे ने कहा कि शो के दौरान दर्शकों के साथ बातचीत करते समय उनसे “लैप्स इन जजमेंट” हो गया। उन्होंने स्वीकार किया कि एक कॉमेडियन के तौर पर उनके पास माइक और मंच की जिम्मेदारी थी, लेकिन वह सही समय पर आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध नहीं कर सके। उन्होंने कहा, “मैं चाहता तो उस वक्त उसे रोक सकता था या उसके बयान का विरोध कर सकता था, लेकिन ऐसा नहीं कर पाया। यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी और जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे मैं दिल से माफी मांगता हूं।”

Pranit More : पुलिस जांच में सहयोग करने की बात कही

प्रणित मोरे ने अपने वीडियो में बताया कि उनके खिलाफ जो भी कानूनी कार्रवाई चल रही है, उसमें वह पुलिस और संबंधित अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना उनके लिए बड़ा सबक है और भविष्य में वह अपने कंटेंट और जिम्मेदारियों को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे।

Pranit More : क्या है ₹370 बिरयानी विवाद?

यह विवाद एक लाइव स्टैंड-अप शो के दौरान शुरू हुआ, जहां दर्शकों में मौजूद एक युवक ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। युवक ने बताया कि उसने एक लड़की को ₹370 की चिकन बिरयानी खिलाई थी और बाद में उसके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस टिप्पणी पर मंच पर मौजूद प्रणित मोरे और दर्शक हंसने लगे। प्रणित ने इसे “पीक गुड़गांव कंटेंट” बताते हुए युवक को 5000 रुपये का इनाम भी दिया और बाद में इस क्लिप को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

Pranit More : वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना हुई। कई लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति असम्मानजनक और असहमति को हल्के में लेने वाला कंटेंट बताया। विवाद बढ़ने के बाद महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे और शो में मौजूद युवक हिमांशु जांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दोनों को समन जारी किया है।

Pranit More : बेहतर इंसान बनने का किया वादा

वीडियो के अंत में प्रणित मोरे ने कहा कि वह इस पूरे विवाद से सीख लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें एक मौका दिया जाए ताकि वह एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार कॉमेडियन के रूप में खुद को साबित कर सकें।

read more : Elon Musk Trillionaire : एलन मस्क ने रचा इतिहास, 1000 अरब डॉलर की संपत्ति के आंकड़े के पार पहुंचने वाले पहले शख्स बनने की चर्चा

TAGGED:Comedy Show ControversyEntertainment newsGurgaon Biryani CaseHimanshu JangraMaharashtra Cyber PoliceNational Commission for WomenPranit MorePranit More ApologyPranit More VideoSocial Media ControversyStand Up Comediantrending newsViral NewsVIral Video₹370 Biryani Controversy
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मनोरंजन

Mannat Renovation : शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, ‘मन्नत’ के रेनोवेशन का रास्ता साफ, अब जुड़ेंगी अतिरिक्त मंजिलें

By Abhishek Singh
Pin Postमनोरंजन

Jasmine Sandlas Engagement : कॉन्सर्ट में जैस्मीन सैंडलस ने की सगाई की घोषणा, जानें कौन हैं मंगेतर शेखर चौधरी

By Abhishek Singh
आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का डांस वायरल, 'माही वे' पर जमकर थिरकीं एक्ट्रेस
मनोरंजन

Alia Bhatt Dance Video : आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का धमाल, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Swadesh News
Ikka Review: सनी देओल और अक्षय खन्ना की कोर्टरूम जंग में कौन मारेगा बाजी? जानें कैसी है फिल्म
Pin Postमनोरंजन

Sunny Deol Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की दमदार कोर्टरूम भिड़ंत, आखिर तक बांधे रखती है फिल्म

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?