MP: Top 10

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
https://swadeshlive.com/mp-top-10-june-13/

MP: जानें आज की बड़ी खबरें..

1. संघर्ष से टीम इंडिया तक: कबीर के दोहे ने बदली कबीर की किस्मत

मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ी कबीर की प्रेरणादायक कहानी चर्चा में है। बचपन में शारीरिक कमजोरी के कारण गांव वाले उन्हें “लंगड़ा बेटा” कहकर ताने देते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कबीर के दोहों से प्रेरणा लेकर उन्होंने क्रिकेट में लगातार मेहनत की और अब भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

2. 58 साल पुराना जेल मैन्युअल बदलेगा, कैदियों पर बढ़ेगी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नए प्रस्तावित जेल मैन्युअल के तहत यदि कोई कैदी खाने में कमी निकालता है तो उसे स्वयं खाना बनाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। साथ ही पांच वर्षों में दो बार सजा पाने वाले अपराधियों को आदतन अपराधी की श्रेणी में रखा जाएगा।

3. MP में मानसून की एंट्री 15 से 18 जून के बीच संभव

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 15 से 18 जून के बीच दस्तक दे सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के 33 जिलों में बारिश और पांच जिलों में तेज आंधी की संभावना जताई गई है। इंदौर और उज्जैन में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

4. पटवारी संविलयन नीति 2026 जारी, गृह तहसील में पोस्टिंग पर रोक

राजस्व विभाग ने नई पटवारी संविलयन नीति 2026 जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत किसी पटवारी की नियुक्ति उसकी गृह तहसील में नहीं की जाएगी। वरिष्ठता का निर्धारण नए जिले की सीनियरिटी के आधार पर किया जाएगा।

5. तीसरी संतान पर अफसर बर्खास्त, CM के बयान के बाद भी कार्रवाई

प्रदेश में तीसरी संतान होने के मामले में एक सरकारी अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी की नौकरी नहीं छीनी जाएगी। विभाग का कहना है कि उन्हें अभी तक नए निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।

6. महाकाल मंदिर में लाइट एंड साउंड शो के लिए देना होगा शुल्क

उज्जैन के महाकाल मंदिर में जल्द ही लाइट एंड साउंड शो शुरू होने जा रहा है। इसके लिए श्रद्धालुओं को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि कोई भक्त तीनों आरती और शीघ्र दर्शन की सुविधाएं भी लेता है तो कुल खर्च लगभग 1050 रुपये तक पहुंच सकता है।

7. भोपाल एम्स में इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत, दो पर FIR

भोपाल एम्स में एक बच्चे की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि बच्चे को ऐसा इंजेक्शन लगा दिया गया जो शव संरक्षण के लिए उपयोग किया जाता है। पिता के विरोध के बावजूद इंजेक्शन लगाए जाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

8. ATS ने संदिग्ध स्लीपर सेल सदस्य फराज को दबोचा

भोपाल एटीएस ने फराज नामक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार उसे एक पाकिस्तानी आतंकी द्वारा टारगेट किलिंग के लिए चुना गया था। आरोप है कि उसके लिए अफगानिस्तान में गुप्त प्रशिक्षण की योजना भी बनाई गई थी।

9. खनन माफिया की गुंडागर्दी, खनिज अधिकारी को दी धमकी

भोपाल में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के अधिकारियों को धमकाने का मामला सामने आया है। रेत और मुरम से भरे डंपर पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने अधिकारियों से अभद्रता की और नौकरी खत्म कराने तक की धमकी दी।

10. बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

राज्य सरकार द्वारा बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने के प्रस्ताव पर छात्रों की अलग-अलग राय सामने आई है। कई छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की पहचान उसके नाम से नहीं बल्कि शिक्षा और कार्यों से बनती है, इसलिए ध्यान विकास और सुविधाओं पर होना चाहिए।

Sleemanabad Tunne : नर्मदा के अमृत जल से विंध्य की प्यास बुझाने वाला इंजीनियरिंग चमत्कार

Sleemanabad Tunne : मध्यप्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना केवल एक सिंचाई परियोजना

Suspicious Death: पेड़ से लटका मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Suspicious Death फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में

Lucknow Meeting: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास

Lucknow Meeting उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार, 15 जुलाई

Budni Road Accident: बुदनी में भीषण सड़क हादसा, खड़े डम्पर से टकराया आयशर ट्रक; 2 की मौत, 1 घायल

रिपोर्ट: आशीष श्रीवास्तव Budni Road Accident सीहोर जिले के बुदनी स्थित गड़रिया

Pendra Road Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की मौके पर मौत

Pendra Road Accident: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले के पेंड्रा नगर में