,

Rural Service Camp : सीकर में प्रशासन की बड़ी पहल अधिकारियों ने खेतों तक पहुंचकर खुलवाया 8 साल से बंद रास्ता, ग्रामीणों को मिली राहत

- Advertisement -
Ad imageAd image

Rural Service Camp : ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों ने दिखाई सक्रियता

Rural Service Camp : सीकर जिले के रींगस उपखंड क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन अब आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहा है। सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए अधिकारी कार्यालयों से निकलकर सीधे खेतों तक पहुंच रहे हैं।

Rural Service Camp

Elon Musk Trillionaire : एलन मस्क ने रचा इतिहास, 1000 अरब डॉलर की संपत्ति के आंकड़े के पार पहुंचने वाले पहले शख्स बनने की चर्चा

Rural Service Camp : वर्षों पुरानी समस्या का मौके पर हुआ समाधान

बावड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों ने बावड़ी से लाखनी जाने वाले वर्षों पुराने बंद रास्ते की समस्या अधिकारियों के सामने रखी। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाकर रास्ते को दोबारा खोल दिया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

Rural Service Camp : 2017 से बंद पड़ा था रास्ता

जानकारी के अनुसार यह रास्ता वर्ष 2017 से बंद पड़ा हुआ था। उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन में कार्रवाई की गई। तहसीलदार महेश ओला ने पहले संबंधित काश्तकारों से समझाइश कर सहमति बनाने का प्रयास किया और उसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की गई।

Rural Service Camp : तहसीलदार ने खुद जेसीबी चलवाकर शुरू कराया कार्य

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेश ओला मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जेसीबी मशीन बुलवाकर स्वयं निगरानी में रास्ता खुलवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। प्रशासन की तत्परता से वर्षों से लंबित समस्या का समाधान संभव हो सका।

Rural Service Camp : सीमांकन के बाद हटाया गया अतिक्रमण

Dolomite Mining: सक्ती में डोलोमाइट खदान की जनसुनवाई का विरोध, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रास्ते की पैमाइश और सीमांकन के लिए 2 गिरदावर और 4 पटवारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सीमा ज्ञान कराया। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की गई और रास्ते को आमजन के लिए खोल दिया गया।

Rural Service Camp : ग्रामीणों ने जताया प्रशासन का आभार

लंबे समय बाद रास्ता खुलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बड़ा फैसला बताया और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आवागमन आसान होगा और खेती-किसानी के कार्यों में भी सुविधा मिलेगी।

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर