Iran Protest Live: ईरान में उबाल, 50 से ज्यादा शहरों में बवाल, झड़पों में 8 जान हलाक

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran Protest Live

by: vijay nandan

Iran Protest Live: ईरान में कट्टरपंथी शासन के खिलाफ जनता का गुस्सा सातवें दिन भी सड़कों पर दिखाई दिया। देश के 50 से अधिक शहरों में फैले विरोध प्रदर्शनों ने अब हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच कई जगहों पर झड़पें हुई हैं, जिनमें बीते दो दिनों में कम से कम आठ लोगों की जान जा चुकी है और दर्जनों घायल हुए हैं।

बढ़ती अशांति को देखते हुए ईरानी प्रशासन ने एहतियातन देशभर में स्कूल, विश्वविद्यालय और कई सरकारी संस्थान बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बैंक हॉलिडे भी घोषित किया गया है। सरकार का दावा है कि यह फैसला ठंड के मौसम में ऊर्जा बचाने के उद्देश्य से लिया गया है, लेकिन आम लोगों और विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सुरक्षा हालात को काबू में रखने के लिए उठाया गया है।

Iran Protest Live: अर्थव्यवस्था बनी विरोध की बड़ी वजह

इन प्रदर्शनों की मुख्य वजह ईरान की खराब आर्थिक स्थिति बताई जा रही है। ईरानी मुद्रा रियाल लगातार कमजोर हो रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर 42 हजार रियाल के पार पहुंच चुका है। महंगाई दर 40 प्रतिशत के आसपास पहुंचने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हालात संभालने के लिए सरकार ने पूर्व अर्थशास्त्र मंत्री अब्दोलनासर हेम्मती को सेंट्रल बैंक का नया गवर्नर नियुक्त किया है।

Iran Protest Live: खामेनेई के खिलाफ नारे, IRGC बेस पर कब्जे का दावा

कई शहरों में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ नारेबाजी की। हमादान प्रांत के असदाबाद इलाके से यह दावा भी सामने आया है कि प्रदर्शनकारियों ने ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के एक बेस पर कब्जा कर लिया है। कुछ समूहों ने राजशाही की बहाली की मांग भी उठाई है।

Iran Protest Live: अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया तेज

ईरान में बिगड़ते हालात के बीच कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए ईरान की सभी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि ईरान में मौजूद विदेशी नागरिकों से पूछताछ और निगरानी बढ़ सकती है।

वहीं, ईरान ने अमेरिका के बयानों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका की ओर से किसी तरह का हमला किया गया, तो ईरान निर्णायक और अनुपातिक आत्मरक्षा में जवाब देगा।

Iran Protest Live: हालात तनावपूर्ण

देश के कई हिस्सों में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। बाजार बंद हैं और इंटरनेट सेवाओं पर भी आंशिक रोक की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल ईरान में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

America: अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया सैन्य हमला, राजधानी काराकास धमाकों से कांपी; आपात स्थिति लागू

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी