America: अमेरिका ने वेनेजुएला पर किया सैन्य हमला, राजधानी काराकास धमाकों से कांपी; आपात स्थिति लागू

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

America: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिका ने वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करते हुए हमला कर दिया है। राजधानी काराकास में कई जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। हालात को देखते हुए आपात स्थिति लागू कर दी गई है। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, काराकास में कम से कम सात धमाके हुए और नीची उड़ान भरते सैन्य विमानों की आवाजें भी सुनी गईं।

इस्ला मार्गरीटा पर बमबारी की खबर

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना ने वेनेजुएला के इस्ला मार्गरीटा द्वीप को निशाना बनाया है। इस इलाके में वेनेजुएला की सेना के अहम सैन्य ठिकाने बताए जा रहे हैं। हालांकि, वेनेजुएला सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही संकेत दे चुके थे कि हालात बिगड़ने पर वेनेजुएला के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की जा सकती है।

धमाकों के बाद सड़कों पर उतरे लोग

धमाकों के बाद राजधानी काराकास के कई इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए। कुछ परिवारों को शहर छोड़ते हुए भी देखा गया। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका हाल के दिनों में ड्रग तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर कार्रवाई कर रहा था। वेनेजुएला ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह ड्रग तस्करी के खिलाफ अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार है।

अमेरिका पर सरकार बदलने का आरोप

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले ही अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन चाहता है और देश के विशाल तेल भंडार पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहा है।

ड्रोन हमले से बढ़ा तनाव

कुछ दिन पहले वेनेजुएला के एक डॉकिंग एरिया पर ड्रोन हमला हुआ था, जिसे लेकर आरोप लगाया गया कि इसके पीछे अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का हाथ है। माना जाता है कि उस इलाके का इस्तेमाल ड्रग तस्करी से जुड़े गिरोह करते थे। सितंबर के बाद यह पहला मौका बताया जा रहा है जब अमेरिकी कार्रवाई सीधे वेनेजुएला की जमीन तक पहुंची है।

हालात पर दुनिया की नजर

अमेरिका और वेनेजुएला के बीच इस सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल वेनेजुएला सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, जबकि हालात तेजी से बदल रहे हैं।

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

DANCE: साइप्रस की प्रतिष्ठित सेलास डांस कंपनी की विशेष प्रस्तुति 20 जून को

DANCE: मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत वीर भारत न्यास द्वारा 20 जून

Rajasthani Baati Recipe : बिना ओवन और कंडे जलाए घर पर बनाएं खस्ता राजस्थानी बाटी, जानें आसान रेसिपी

Rajasthani Baati Recipe : भोपाल, भारतीय पारंपरिक व्यंजनों में राजस्थान की दाल-बाटी