,

आईपीएस की सड़क दुघर्टना में हुई दर्दनाक मौत

- Advertisement -
Ad imageAd image

कर्नाटक में युवा आईपीएस का सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि आईपीएस अपनी पहली पोस्टिंग पर जा रहे थे तभी उनकी कार दुघर्टनाग्रस्त हो गई जिसमें उनकी मौत हो गई। युवा आईपीएस के पिता मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एसडीएम के पद पर पदस्थ है और वह रीवा के रहने वाले थे। घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है।

पहली ड्यूटी पर जा रहे थे हर्षबर्धन
मध्यप्रदेश के सिंगरौली में पदस्थ एसडीएम अखिलेश सिंह के बेटे हर्षबर्धन सिंह 2023 के आईपीएस अधिकारी है, वह अपना प्रशिक्षण पूरा करके कार के द्वारा कर्नाटक के हासन जिले में जा रहे थे, उनकी पहली पोस्टिंग हासन में हुई थी, हासन में ही उनकी कार का टायर फट गया जिससे उनकी कार पलट गई। हादसे में हर्षबर्धन सिंह को बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा. मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस हर्ष बर्धन का श्कर्नाटक पुलिस अकादमीश् से प्रशिक्षण समाप्त कर हसन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए लौटते समय सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय पुलिस सेवा के एक युवा अफसर का इस तरह चले जाना निश्चित ही राष्ट्र के लिए क्षति है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष व शांति प्रदान करें। ॐ शांति।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Chakrata Accident : चकराता सड़क पर भीषण हादसा, 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच घायल

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Chakrata Accident : चकराता। उत्तराखंड के चकराता में सहिया

Pakhanjur : नक्सली डंप से हथियारों के साथ मिले पैंगोलिन के शल्क, 11 लाख रुपये कीमत का दावा

संवाददाता: सुजीत मंडल Pakhanjur : पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर

Korba News : उफनाते नाले में बही स्कॉर्पियो, 3 दोस्त बीच धार फंसे,ऐसे बचाई जान…

रिपोर्ट: उमेश दहरिया, कोरबा Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले

Santali Language: ओलचिकी जागरूकता बैठक में उठी ‘एक भाषा-एक लिपि’ की मांग, मातृभाषा में शिक्षा पर जोर

रिपोर्टर : आगस्टीन हेम्बरम Santali Language दुमका प्रखंड के माचखिचा गांव में

Woman Constable Death: महिला कांस्टेबल की मौत के बाद पति का हंगामा, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय Woman Constable Death बस्ती जिले में तैनात महिला कांस्टेबल

Janata Darshan: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, लोगों की समस्याएं सुनीं

Janata Darshan उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ