,

indore news: गंदे पानी ने ली कई जानें, निगम की लापरवाही उजागर

- Advertisement -
Ad imageAd image

भागीरथपुरा हादसे पर कांग्रेस का हमला, इंजीनियरों के निलंबन की मांग

Report: Devendra Jaiswal

indore news: के भागीरथपुरा क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई से हुई मौतों ने एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 50 वर्षीय महिला की मौत के मामले ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस घटना के बाद अब तक चार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हैं। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने इस पूरे मामले को नगर निगम और नर्मदा परियोजना की घोर लापरवाही का परिणाम बताया है। चौकसे ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में लंबे समय से नलों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था, जिसकी शिकायतें बार-बार की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया कांग्रेस ने मांग की है कि नर्मदा परियोजना के प्रभारी इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव सहित जोन कार्यालय के जल प्रदाय और ड्रेनेज के जिम्मेदार इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। साथ ही इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। चिंटू चौकसे ने आरोप लगाया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व वाली परिषद के कार्यकाल में शहर में गंदे पानी की समस्या कई बार सामने आई है। नगर निगम की बैठकों में भी इस मुद्दे को उठाया गया, बावजूद इसके हालात नहीं सुधरे। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में पीने के पानी के नाम पर बीमारी पहुंचाई जा रही है, जिससे आम नागरिकों का जीवन खतरे में है कांग्रेस ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और क्षेत्र में शुद्ध पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग भी की है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की