,

इंदौर: रिश्वत लेते पकड़ा गया निगम का ऑफिस अधीक्षक, लोकायुक्त के जाल में ऐसे फंसा घूसखोर

- Advertisement -
Ad imageAd image
indore-lokayukt-trap-nagar-nigam-officer

रिपोर्ट: चेतन सिंह

इंदौर, 21 मई 2025 — इंदौर लोकायुक्त की टीम ने आजाद नगर क्षेत्र के झोन क्रमांक 18 में पदस्थ नगर निगम के ऑफिस अधीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी संजय वेद पर नियुक्ति के बदले 20,000 रुपये की मांग का आरोप है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई फरियादी की शिकायत और सटीक योजना के तहत की गई।

क्या है पूरा मामला:

पीड़ित संजय सिंगोलिया, निवासी लाला राम नगर, इंदौर ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2008 से जुलाई 2024 तक वह नगर निगम इंदौर के झोन 11 और झोन 18 के वार्ड क्रमांक 63 में मस्टर ड्रेनेजकर्मी के रूप में कार्यरत था। 18 जुलाई 2024 को अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन द्वारा उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया था। बाद में 13 मई 2025 को उपायुक्त नगर निगम ने उन्हें पुनः झोन 18 में नियुक्त करने का आदेश जारी किया।

जब संजय सिंगोलिया यह आदेश लेकर झोन 18 के ऑफिस अधीक्षक संजय वेद से मिले, तो अधीक्षक ने नियुक्ति के बदले 20,000 रुपये की मांग की। बातचीत के बाद 15,000 रुपये में सौदा तय हुआ, जिसमें से 5,000 रुपये तत्काल ले लिए गए और बाकी राशि देने पर ही नियुक्ति देने की बात कही गई।

रंगे हाथों पकड़ाया आरोपी:

फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय के निर्देश पर शिकायत का सत्यापन किया गया, जो सही पाया गया। इसके बाद 21 मई को ट्रैप दल का गठन किया गया। आरोपी संजय वेद को वर्ल्ड कप चौराहा पुल के नीचे बुलाया गया, जहां वह फरियादी से शेष 7,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज:

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है। ट्रैप ऑपरेशन का नेतृत्व कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक श्री आनंद चौहान ने किया। टीम में निरीक्षक श्री राहुल गजभिये, आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया, पवन पटोरिया, आशीष नायडू, कमलेश परिहार, मनीष माथुर, श्री कृष्ण अहिरवार और चालक शेर सिंह ठाकुर शामिल रहे।

लोकायुक्त की इस कार्रवाई से नगर निगम के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार पर बड़ा संदेश गया है, और अन्य मामलों में भी जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

दूल्हा समझता रहा उसे अपनी किस्मत, वो निकली जीजा की मोहब्बत

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की