,

Indore: वैष्णोदेवी दर्शन करने गए दंपति के पीछे सूने मकान में 60 लाख की सेंध, नकद और जेवरात पार

Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore (बाणगंगा): इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बाणेश्वरी कुंड के पास रहने वाले एक दंपति जब वैष्णोदेवी की यात्रा पर गए थे, तभी पीछे से बेखौफ बदमाशों ने उनके बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने घर की अलमारी के ताले तोड़कर करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

Indore यात्रा से लौटे तो पैरों तले खिसकी जमीन

Indore घटना डागर मोहल्ले की है। यहाँ रहने वाले विनोद यादव और उनकी पत्नी मनीषा यादव सोमवार को जब वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा से वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। घर के अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और तिजोरी के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 35 लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात गायब हैं।

Indore प्लॉट बिक्री के रखे थे 35 लाख नकद

Indore जानकारी के अनुसार, विनोद यादव ने हाल ही में रामनगर स्थित अपना एक प्लॉट बेचा था। इस सौदे से मिले 35 लाख रुपये उन्होंने घर में ही रखे थे, क्योंकि वे इसी राशि से दूसरी संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे थे। पुलिस को आशंका है कि चोरी की इस वारदात में किसी करीबी या जानकार का हाथ हो सकता है जिसे घर में इतनी बड़ी नकदी रखे होने की जानकारी पहले से थी।

जांच में जुटी पुलिस: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टीमें

Indore घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा थाना पुलिस और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की आवाजाही का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ संदिग्धों के बारे में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read this: Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश