By: Jaipal Jat
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के देहरेटा सानी गांव में आर्मी का लड़ाकू विमान मिराज 2000 क्रैश हो गया. बताया जाता है कि क्रैश होते ही विमान में आग लग गई और वो जल कर खाक हो गया। ट्विन-सीटर मिराज 2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जो क्रैश होकर खेतों में गिर गया। गनीमत यह रही कि दोनों पायलट पूरी तरह विमान से कूदने में कामयाब रहे और सुरक्षित हैं। सेना ने दुर्घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिए गए है

बता दें शिवपुरी जिले के नरवर तहसील स्थित करैरा के सुनारी चौकी क्षेत्र के देहरेटा सानी गांव में गुरुवार दोपहर सेना का लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। दोनों पायलटों ने ग्रामीण इलाके में मौजूद घरों को बचाते हुए खाली जगह पर लैंडिंग कराने की पूरी कोशिश की और एक खेत की तरफ लेकर गए। इस कारण से गांव में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई.

16 मार्च 2025 का राशिफल: किस राशि के लिए आज का दिन लाएगा प्यार और सुख?





