बलरामपुर के राजपुर में धान बीज की अवैध पैकिंग का भंडाफोड़, 255 बोरी जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal packing of paddy seeds busted in Rajpur of Balrampur, 255 sacks seized

रिपोर्टर: सुनील कुमार ठाकुर

राजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध धान बीज की पैकिंग का बड़ा मामला उजागर हुआ है।

राजकुमार अग्रवाल के घर से हुई बड़ी जब्ती

यह मामला राजपुर निवासी राजकुमार अग्रवाल के घर से जुड़ा है, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के धान बीज की अवैध पैकिंग की जा रही थी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने देर रात घर को चारों ओर से घेर लिया। हालांकि, रात भर दरवाजा नहीं खोले जाने पर टीम को वहीं डेरा डालकर इंतज़ार करना पड़ा।

सुबह की छापेमारी में मिला भारी स्टॉक

लगभग सुबह 9 बजे जब छापेमारी की गई, तो टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। कार्रवाई के दौरान 255 बोरी धान बीज, 93 प्लास्टिक पैक “हायर” नाम के और एक पैकिंग मशीन जब्त की गई। इस छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विभागीय टीम की सजगता से हुआ खुलासा

इस कार्रवाई में कृषि विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सजगता से काम करते हुए अवैध व्यापार का पर्दाफाश किया। अवैध बीजों की पैकिंग का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था, जिसकी भनक स्थानीय प्रशासन को लगी और तत्परता से कार्रवाई की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध धान बीज कहां से मंगाया गया था, और इसे किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Coal Mine Project : सूरजपुर में कोयला खदान परियोजना पर बढ़ा तनाव, सरपंच को नोटिस

Coal Mine Project : प्रतापपुर में खदान परियोजना को लेकर विवाद गहराया

Tamilnadu : मिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 16 लोगों की मौत

Tamilnadu : तमिलनाडु के विरुधुनगर जिला में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री

Lucknow विपक्ष पर बरसे सीएम योगी: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के विरोध को बताया महिला विरोधी चेहरा

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम'

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident: