,

शेख हसीना को आईसीटी जल्द सुनाएगा सजा

बांग्लादेश: यूनुस सरकार पूर्व पीएम शेख हसीना को फंसाने के लिए हर रोज नए पैंतरे अजमा रही है। अब बांग्लादेश इंटरनेशनल क्राइम ट्राइब्यूनल (आईसीटी) के चीफ प्रॉसीक्यूटर मोहम्मद ताजुल इस्लाम ने कहा कि मानवता की गुनहगार शेख हसीना को एक साल के अंदर सजा सुना दी जाएगी। दरअसल, फोरम फॉर बांग्लादेश स्टडीज की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में ताजुल इस्लाम ने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने कुछ प्राथमिकताएं तय की हैं। उन्होंने दावा किया अंतरिम सरकार के मुखिया ने निर्देश दिया है कि देश में हुई हत्याओं को करवाने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा होना चाहिए। बता दें कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद देश छोड़कर भारत आईं हसीना को यूनुस सरकार वापस लाना चाहती है। हाल ही में इसके लिए बांग्लादेश सरकार ने भारत को एक पत्र लिख हसीना को वापस भेजने के लिए कहा था।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…