‘काश मैं आउटसाइडर न होती!’ – ‘पंचायत’ की रिंकी यानी सान्विका ने बयां किया अपना दर्द

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

अमेज़न प्राइम की चर्चित वेब सीरीज़ ‘पंचायत’ में ‘रिंकी’ का किरदार निभाने वाली सान्विका (असली नाम पूजा सिंह) ने हाल ही में अपने दिल का दर्द सोशल मीडिया पर साझा किया है। अपने एक भावुक इंस्टाग्राम नोट में उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि इंडस्ट्री में एक आउटसाइडर होने के कारण उन्हें बार-बार सम्मान और बराबरी का व्यवहार नहीं मिल पाता।


“काश मेरा कोई फिल्मी बैकग्राउंड होता…”

सान्विका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा:

“कभी-कभी लगता है काश मैं इंडस्ट्री से जुड़ी होती, या किसी मजबूत बैकग्राउंड से आती… तो शायद ये सफर इतना मुश्किल न होता।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि सभी को बुनियादी तौर पर समान सम्मान मिलेगा, लेकिन उनकी राह उतनी आसान नहीं रही।


सान्विका का इमोशनल नोट वायरल

हालांकि सान्विका ने अपने नोट में किसी घटना या व्यक्ति का सीधे ज़िक्र नहीं किया, लेकिन उनके इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। फैंस उनके समर्थन में सामने आए हैं और कई लोगों ने उनके जज्बे को सराहा है।


‘पंचायत’ से मिली पहचान

सान्विका ने ‘पंचायत’ में रिंकी का रोल निभाया, जो गांव के प्रधानजी की बेटी है। इस किरदार ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई और वह अब देशभर में जानी जाती हैं। पंचायत का चौथा सीजन 24 जून 2025 को रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर फैंस में खासा उत्साह है।


इंजीनियरिंग से एक्टिंग तक का सफर

मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली सान्विका ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लेकिन उन्हें कभी भी 9 से 5 की नौकरी नहीं भायी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने माता-पिता से झूठ बोलकर मुंबई आ गईं, उन्हें बताया कि वे बेंगलुरु जा रही हैं जॉब के लिए।


संघर्ष से शुरुआत, सफलता तक

मुंबई में शुरुआती दिनों में उन्हें कई रिजेक्शन झेलने पड़े। हालांकि जल्द ही उन्हें एक प्रोडक्शन टीम में आउटफिट असिस्टेंट का काम मिला। इसके बाद उन्होंने कई ऑडिशन दिए और एक विज्ञापन में काम किया।
फिर आया ‘पंचायत’, जिसने उनकी किस्मत बदल दी।


अब OTT की दुनिया में बनी पहचान

‘पंचायत’ के बाद सान्विका ने ‘लखन लीला भार्गव’ और ‘हजामत’ जैसे ओटीटी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया और अपने अभिनय से प्रशंसा बटोरी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही

Sandipani Vidyalaya : सांदीपनि विद्यालयों के तैयार भवन, स्कूल चलें अभियान में कराएं लोकार्पण

Sandipani Vidyalaya : भवनों का लोकार्पण, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण और