Nagabandham Box Office : ‘नागबंधम’ की रही अच्छी शुरुआत
Nagabandham Box Office : अभिषेक नामा के निर्देशन में बनी माइथोलॉजिकल एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 3.74 करोड़ रुपये रहा। देशभर में फिल्म को 3,202 शो मिले और पहले दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी लगभग 22 प्रतिशत दर्ज की गई।

Nagabandham Box Office : तेलुगु वर्जन ने दिखाई सबसे मजबूत पकड़
फिल्म को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया। सबसे बेहतर प्रदर्शन तेलुगु वर्जन का रहा, जिसने पहले दिन लगभग 2.90 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके अलावा हिंदी वर्जन ने 20 लाख रुपये, तमिल वर्जन ने 10 लाख रुपये, मलयालम वर्जन ने 3 लाख रुपये और कन्नड़ वर्जन ने 2 लाख रुपये का कारोबार किया।
Nagabandham Box Office : नाइट शोज में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
फिल्म की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट भी उत्साहजनक रही। तेलुगु वर्जन में सुबह के शो में 19.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दोपहर में बढ़कर 24.15 प्रतिशत हो गई। शाम के शो में यह 23.92 प्रतिशत रही, जबकि नाइट शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 31.92 प्रतिशत पहुंच गई, जो पूरे दिन का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा।
दूसरी भाषाओं की बात करें तो हिंदी वर्जन में 12.53 प्रतिशत, तमिल में 10.90 प्रतिशत, कन्नड़ में 17.38 प्रतिशत और मलयालम में 4.30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
Nagabandham Box Office : विजुअल्स ने दर्शकों को किया प्रभावित
‘नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर’ भारतीय पौराणिक कथाओं, रहस्य और फैंटेसी पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी रहस्यमयी ‘ब्रह्म कमलम’ की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में विराट कर्ण ने ‘रुद्र’ की भूमिका निभाई है, जबकि ऋषभ साहनी ने अब्दाली का किरदार निभाया है, जो उस दिव्य पुष्प को हासिल करने की कोशिश करता है।
हालांकि फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, लेकिन इसके VFX, सिनेमैटोग्राफी और विजुअल प्रेजेंटेशन की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी कई दर्शकों ने फिल्म के भव्य दृश्य और तकनीकी गुणवत्ता की सराहना की है।
Nagabandham Box Office : वीकेंड कलेक्शन पर रहेंगी नजरें
पहले दिन की संतोषजनक शुरुआत के बाद अब फिल्म की असली परीक्षा वीकेंड पर होगी। यदि नाइट शोज की बढ़ती ऑक्यूपेंसी जारी रहती है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती है, तो ‘नागबंधम’ शनिवार और रविवार को बेहतर कमाई दर्ज कर सकती है। ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर अब फिल्म के वीकेंड बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर टिकी हुई है।
read more : Alpha Box Office : ‘अल्फा’ ने पहले दिन मारी बाजी, ‘बेबी डू डाई डू’ की रही फीकी शुरुआत

