,

‘बिग बॉस से मिली पॉपुलरिटी से आ गया था घमंड तो देने लगे थे गालियां

- Advertisement -
Ad imageAd image

भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन को भोजपुरी इंडस्ट्री में बिग बी के नाम से जाना जाता है। वह सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड, साउथ और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी एक्टिंग कर चुके हैं। रवि किशन की डायलॉग डिलीवरी भी शानदार है, और उनका पॉपुलर डायलॉग ‘जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा’ आज भी लोगों दिलों दिमाग पर छाया हुआ है। हाल ही में रवि किशन ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब उनसे पूछा गया कि ‘जिंदगी झंड बा, फिर भी घमंड बा’ की शुरुआत कैसे हुई, तो उन्होंने कहा कि यह उनके अंदर की झुंझलाहट और स्टारडम के घमंड का परिणाम था। रवि ने माना कि जब वह स्टार बने और उनके पास पैसा आया, तो उनका आत्मविश्वास और घमंड बढ़ गया था, जिससे उनके अंदर गुस्सा और गालियां फूट पड़ीं। रवि ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म में 450 गालियां दी थीं, जो कि उनके किरदार की जरूरत थी। वह यह मानते हैं कि गालियां एक तरह से रस हैं और कभी-कभी ये किरदार की गहराई और व्यक्तित्व को दर्शाने में मदद करती हैं। रवि ने खुलासा किया कि वह ‘बिग बॉस 1’ के पहले सीजन में बहुत पॉपुलर हुए थे। उस समय उनका स्टारडम चरम पर था और उन्हें गुस्सा आने पर गालियां देने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती थी। उन्होंने बताया कि शो के दौरान वह काफी वाइल्ड हो गए थे, और शो से बाहर आते ही लोग उनके गुस्से और गालियों को याद करने लगे। रवि के मुताबिक ‘बिग बॉस’ के दौरान उन्होंने जो अपशब्द कहे थे, वो आज भी लोगों की जुबान पर हैं, और वह आज भी उन गालियों के चर्चे सुनते हैं। रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा और इंडस्ट्रीज में अपनी खास पहचान बनाई है।

Chanakya Niti: रक्षाबंधन पर भाई-बहन को जरूर बताएं चाणक्य की ये 7 बातें, जिंदगी भर आएंगी काम

Chanakya Niti: रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने का त्योहार

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में