,

Hemant Soren Bernard Lynch Meeting: झारखंड-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच की मुलाकात

Hemant Soren Bernard Lynch Meeting

Hemant Soren Bernard Lynch Meeting मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता स्थित ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। यह मुख्यमंत्री के साथ उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

शिक्षा, मिनरल्स और निवेश समेत कई क्षेत्रों पर हुई चर्चा

Hemant Soren Bernard Lynch Meeting मुलाकात के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने और आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान शिक्षा, मिनरल्स, स्किल, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव समेत अधिकारी रहे मौजूद

Hemant Soren Bernard Lynch Meeting इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं भ्रमण अधिकारी एंजेलीना नायर भी मौजूद रहीं। मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों को लेकर चर्चा हुई।

Read this: बैसाखी के सहारे Zaheer Iqbal, साथ में दिखीं सोनाक्षी; गणपति पंडाल का वीडियो वायरल

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…