,

Gwalior news: कमरे के किराए पर विवाद बना हिंसा की वजह, होटल संचालक और स्टाफ से मारपीट

- Advertisement -
Ad imageAd image

Gwalior news: थाटीपुर थाना क्षेत्र में कमरे की बुकिंग को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। दोस्तों को ठहराने के लिए होटल पहुंचे युवकों ने किराया कम न होने पर होटल संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और होटल में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

होटल में रूम बुकिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
थाटीपुर निवासी विवेक भदौरिया अपने दोस्त को ठहराने के लिए मयूर मार्केट स्थित होटल मैक्शन पहुंचा। रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी ने एक दिन का किराया दो हजार रुपये बताते हुए एडवांस भुगतान की मांग की। विवेक ने दोस्तों के आने के बाद भुगतान करने की बात कही, लेकिन स्टाफ ने बिना भुगतान रूम देने से इनकार कर दिया।

किराया कम कराने की कोशिश पर बढ़ी कहासुनी
विवेक ने किराया ज्यादा होने का विरोध किया और रेट कम करने की मांग की। होटल स्टाफ ने स्पष्ट कर दिया कि तय दर पर ही कमरा मिलेगा, अन्यथा कहीं और देखने की सलाह दी। इसी बात पर विवाद और तेज हो गया।

मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
कहासुनी के बाद विवाद झगड़े में बदल गया। इसी दौरान होटल संचालक रक्षित गुप्ता मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। होटल स्टाफ का कहना है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन तोड़ दिए और रिसेप्शन काउंटर में भी जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाटीपुर थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान के अनुसार, होटल संचालक की शिकायत पर विवेक भदौरिया सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में

Jharkhand छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं कुनिका सदानंद, PM CARES Fund को लेकर PM मोदी को दिया सुझाव

Jharkhand: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. बिलासपुर जोन के स्टेशनों

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. MP के 12