Gwalior : रंजिश का बदला लेने के लिए टोल प्लाजा पर बरसाईं गोलियां: ग्वालियर पुलिस ने 300 CCTV खंगालकर दो छात्रों को दबोचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gwalior

Report: Arvind Chouhan

Gwalior सोमवार शाम बरैठा टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग की घटना का ग्वालियर पुलिस ने सफल पटाक्षेप कर दिया है। एसएसपी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सात नंबर चौराहा (मुरार) के एक होटल से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अश्वनी भदौरिया (भिंड) और निखिल चौहान (गाजीपुर, यूपी) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक, पिस्टल, कारतूस और चेहरे पर बांधा गया गमछा बरामद कर लिया है।

निजी विवाद का बदला लेने को बनाया ‘सिक्स लेन’ का बहाना

Gwalior पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी अश्वनी भदौरिया का एक साल पहले अपने पिता के साथ टोल प्लाजा से गुजरते समय ऑपरेटरों से विवाद हुआ था। उस अपमान का बदला लेने के लिए उसने फायरिंग की योजना बनाई। पुलिस को गुमराह करने और मामले को राजनीतिक मोड़ देने के लिए आरोपियों ने मौके पर एक पत्र भी फेंका था। इस पत्र में ग्वालियर-भिंड हाईवे को ‘सिक्स लेन’ बनाने की मांग की गई थी और लिखा था कि “जब तक हाईवे नहीं बनेगा, टोल नहीं चलने दूंगा।”

300 कैमरों ने खोला राज: छात्र निकले हमलावर

Gwalior वारदात के बाद आरोपी भिंड रोड से डीडी नगर और पिंटो पार्क होते हुए मुरार की तरफ भागे थे। पूरे रास्ते उन्होंने चेहरे से नकाब नहीं हटाया था, जिससे पुलिस के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था। हालांकि, ग्वालियर पुलिस की साइबर और ग्राउंड टीम ने हिम्मत नहीं हारी:

  • सीसीटीवी ट्रैकिंग: घटनास्थल से लेकर शहर के भीतरी रास्तों तक 300 से अधिक कैमरों की फुटेज देखी गई।
  • पहचान: पुलिस ने आरोपियों के चेहरे के बजाय उनकी ‘बुलेट बाइक’ के विशिष्ट हुलिए और भागने के रूट को ट्रैक किया।
  • प्रोफाइल: पकड़े गए दोनों आरोपी छात्र हैं और बड़ागांव क्षेत्र में किराए से रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

खौफनाक वारदात: कर्मचारी रोहित पर तानी थी पिस्टल

Gwalior सोमवार शाम बूथ नंबर-07 पर तैनात आगरा निवासी कर्मचारी रोहित कुमार मौत के मुंह से बाल-बाल बचा था। हेलमेट पहने और गमछा बांधे आरोपी पैदल ही बूथ के पास पहुंचा और रोहित को धमकी भरा पत्र देते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। रोहित ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कुर्सी से नीचे छलांग लगा दी, जिससे गोलियां कंप्यूटर सिस्टम में जा लगीं। इसके बाद आरोपी हवा में गोलियां चलाते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गए थे।

Read this: Bhilwara: CM डॉ. यादव संत समागम एवं दीक्षा महोत्सव में हुए शामिल, कहा- “स्व से सृष्टि” तक मंगल ही हमारा संकल्प, सेवा ही हमारा परम धर्म

Uttarakhand Assembly Elections : भीमताल में हरीश रावत का बड़ा बयान, 2027 में कांग्रेस की वापसी का दावा

Uttarakhand Assembly Elections : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत Uttarakhand Assembly

Jewelry Shop Theft : कोरबा ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Jewelry Shop Theft : खरीदारी के बहाने आई महिलाओं ने लाखों के

Bhagalpur: 10 दिन बाद भी 16 वर्षीय केशव का सुराग नहीं, इंसाफ के लिए SSP दफ्तर पहुँचा बिलखता परिवार

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur ईशाकचक थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय

Gwalior : RGPV डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, परीक्षा से पहले छात्रों के मोबाइल पर पहुँचा प्रश्नपत्र

Report: Arvind Chouhan Gwalior राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) की डिप्लोमा फार्मेसी

AI Fake Images: ऋषिकेश में एआई से फर्जी फोटो बनाकर उपराष्ट्रपति के साथ दिखने वाले महाराज पर केस दर्ज

AI Fake Images: ऋषिकेश, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में आयोजित दीक्षांत

Lucknow बहुगुणा जी भारतीय राजनीति के अविस्मरणीय स्तंभ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Report: Vandna Rawat Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार