,

गुजरात: 18 वर्षीय युवक को उसकी Royal Enfield बाइक के साथ दफनाया गया, भावुक कर देने वाला विदाई दृश्य

BY: Yoganand Shrivastva

खेड़ा (गुजरात): एक ऐसा दृश्य जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। गुजरात के खेड़ा जिले के उत्तरसंडा गांव में एक 18 वर्षीय युवक को उसकी सबसे प्रिय वस्तु – उसकी रॉयल एनफील्ड बाइक – के साथ दफनाया गया। यह कोई आम विदाई नहीं थी, बल्कि एक ऐसी अंतिम यात्रा थी जिसमें परिवार ने उस युवा की मोहब्बत को भी सहेजने की कोशिश की।

बाइक से बेहद लगाव, उसी ने छीन ली जान

उत्तरसंडा गांव के ईसाई मोहल्ले के रहने वाले कृष परमार को बाइक का बेहद शौक था। उन्हें Royal Enfield की सवारी बेहद प्रिय थी। लेकिन किसे पता था कि यही बाइक एक दिन उनके जीवन का अंत भी बन जाएगी। बीते दिनों कृष की बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। 12 दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।

भावनात्मक विदाई, साथ गई उसकी सबसे प्रिय चीज़ें

कृष के निधन से परिवार में गम की लहर दौड़ गई। परिजनों ने जब अंतिम संस्कार की तैयारी की, तो एक अनोखा फैसला लिया — उन्होंने कृष की रॉयल एनफील्ड बाइक को भी उनके साथ दफनाने का निर्णय लिया। सिर्फ बाइक ही नहीं, बल्कि कृष की और भी कुछ पसंदीदा चीजें उनके साथ उनकी कब्र में रख दी गईं।

गांव में छाया मातम, भावुक हुए लोग

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि कृष की बाइक से ऐसी आत्मीयता थी कि वह हर समय उसी पर नजर आता था। “उसे बाइक चलाना बहुत पसंद था। और उसी बाइक पर जाते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। हमने सोचा कि अगर वो बाइक से इतना प्यार करता था, तो वह उसके साथ ही रहनी चाहिए,” उन्होंने कहा।

गांव में यह खबर फैलते ही लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे और परिजनों के साथ इस दुख की घड़ी में खड़े हुए। इस घटना ने न सिर्फ गांव वालों को बल्कि सोशल मीडिया पर भी कई लोगों को भावुक कर दिया।


संवेदना और सबक

यह घटना एक भावनात्मक संदेश भी देती है, कि कभी-कभी हमारी सबसे पसंदीदा चीज़ें भी हमारी सबसे बड़ी कमजोरियों में बदल सकती हैं। हालांकि परिजनों का यह फैसला अपने बेटे के प्रति उनके प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में आज की 10 बड़ी खबरें 1. मध्य प्रदेश

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में आज की 10 बड़ी खबरें 1. मध्य प्रदेश

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 13 सितंबर 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति

PM Kisan Maandhan Yojana: किसानों को 60 साल के बाद मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन, ऐसे करें आवेदन

PM Kisan Maandhan Yojana छोटे और सीमांत किसानों को बुढ़ापे में आर्थिक

Bhagwandas Sabnani: बहनों का सम्मान पूरे परिवार का सम्मान, विधायक ने महिलाओं को किया सम्मानित

Bhagwandas Sabnani ने शनिवार को भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आयोजित

Indore Thar Accident: इंदौर में 50 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार थार, चार लोग घायल; एयरबैग ने बचाई जान

Indore Thar Accident: प्रतीक सेतु ब्रिज पर अनियंत्रित थार रेलिंग तोड़कर नीचे

Chhattisgarh Olympic Association: रायपुर में वार्षिक आमसभा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बैठक में पहुंचे

Chhattisgarh Olympic Association: न्यू सर्किट हाउस में वार्षिक आमसभा का आयोजन छत्तीसगढ़