,

लखनपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भव्य तिरंगा यात्रा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Grand tricolor procession on the success of 'Operation Sindoor' in Lakhanpur

रिपोर्टर: समीम खान

देशभक्ति के रंग में रंगा नगर

देश के वीर सैनिकों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद शनिवार, 17 मई को सरगुजा जिले के लखनपुर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक के रूप में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से हुई और यह अब्दुल कलाम चौक तक निकाली गई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोग शामिल हुए। नगर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम में रंग गया।

कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “पहलगाम में जिस प्रकार आतंकवादियों ने बेगुनाहों को धर्म पूछकर गोली मारी थी, उसके बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के घर में घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ज़रिए सटीक जवाब दिया। हमारे जांबाज़ सैनिकों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।”

इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, जिला कलेक्टर विलास भोसकर जी, एसडीएम बनसिंह नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, विजय अग्रवाल, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगर पंचायत लखनपुर के अधिकारी-कर्मचारियों और स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लेकर तिरंगे को सम्मान दिया।

यह आयोजन न केवल देश के सुरक्षा बलों को सम्मान देने का प्रतीक था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि लखनपुर जैसे छोटे नगर भी राष्ट्रीय सुरक्षा और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हैं। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्र प्रेम और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की