कोरबा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Grand Tiranga Yatra organized in Korba

रिपोर्टर: उमेश डहरिया

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर उमड़ा देशप्रेम

कोरबा— भारतीय सेना के अदम्य साहस और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में कोरबा में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक होते हुए पुनः घंटाघर चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिन्द, जय जवान जैसे नारों से पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की साहसिक कार्यवाही बताते हुए कहा कि भारत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वह अपनी सुरक्षा और अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा।

तिरंगा यात्रा में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक संगठन, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सभी ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सेना के प्रति आभार जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह आयोजन सिर्फ एक यात्रा नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनजागरण और सैन्य सम्मान का प्रतीक बन गया, जिसने कोरबा वासियों को एकजुट कर राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

Religious Procession: कोटा में भगवान परशुराम प्राकट्य दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय

Religious Procession: ढोल-ताशों और जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए

Road Accident: एनएच-52 पर पिकअप पलटने से 10 घायल, रींगस में बड़ा हादसा टला

Road Accident: अनियंत्रित पिकअप लाखनी मोड़ के पास पलटी, मची अफरा-तफरी Road

Road Accident: थाने के सामने भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

Road Accident: तेज रफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकराई Road Accident:

Political Statement: हांसी में कांग्रेस सांसद जयप्रकाश का हमला, बीजेपी और इनेलो पर साधा निशाना

Political Statement: इनेलो और बीजेपी नेताओं पर तीखे बयान, भाषा और नीतियों

Pilibhit में पुलिस एनकाउंटर: 50 हजार का इनामी बदमाश सहादत अली ढेर, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने

Nawada: अनाइठ मोहल्ले में किराए के मकान में मिला युवक का शव, सनसनी

Report: Neha gupta Nawada शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ (सिद्धार्थ