,

Gold Silver Price Fall: सोना-चांदी की चमक फीकी – एक हफ्ते में भारी गिरावट, चांदी ₹94 हजार टूटी, सोना ₹14 हजार लुढ़का

Gold-Silver Price

Gold Silver Price Fall: देशभर के सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग और फिजिकल डिमांड में कमी के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम तेज़ी से नीचे आए हैं, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है।

Gold Silver Price Fall

सोना ₹13,717 टूटा, चांदी ₹94,421 गिरी
इस हफ्ते सोना 13,717 रुपये गिरकर 1,52,078 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले 30 जनवरी को इसकी कीमत 1,65,795 रुपये थी। वहीं चांदी की कीमत 3,39,350 रुपये प्रति किलो से गिरकर 2,44,929 रुपये पर आ गई है, यानी इसमें 94,421 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Gold Silver Price Fall: गिरावट की दो बड़ी वजहें

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, गिरावट की पहली वजह बड़े निवेशकों द्वारा प्रॉफिट बुकिंग है, क्योंकि हाल के दिनों में सोना-चांदी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। दूसरी वजह फिजिकल डिमांड में कमी है- ऑल टाइम हाई कीमतों के बाद खरीदारों की दिलचस्पी घटी है और औद्योगिक मांग को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं।

Gold Silver Price Fall

कीमतों में आई यह गिरावट आम खरीदारों के लिए राहत भरी हो सकती है, लेकिन निवेशकों के लिए यह उतार-चढ़ाव भरा संकेत माना जा रहा है। अब सबकी नजरें आने वाले दिनों में बाजार की दिशा पर टिकी हैं।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. बिलासपुर में जलती चिता से…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. भोपाल में आज 'लोकतंत्र…

Chanakya Neeti: रिश्तेदारों से भूलकर भी साझा न करें ये 11 बातें, निजी जानकारी बाहर आने पर हो सकता है नुकसान

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान विद्वानों, अर्थशास्त्रियों और…