,

Gold Silver Price : महीने की शुरुआत में सोना ₹1,500+ टूटा, चांदी भी हुई कम – जानें आज के ताज़ा रेट और गिरावट की वजह

Gold Silver Price : सोना-चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट

Gold Silver Price : 1 जून 2026 को महीने की शुरुआत सोना और चांदी के निवेशकों के लिए कमजोर रही। एमसीएक्स (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में ₹1,500 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी भी दबाव में रही। वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को इस गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Gold Silver Price : MCX पर सोने का हाल

एमसीएक्स पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में ₹1,60,911 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज यह ₹1,60,193 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ₹1,561 की गिरावट के साथ ₹1,59,350 तक फिसल गया। सुबह 9:55 बजे के आसपास सोना करीब ₹1,210 (0.75%) की गिरावट के साथ ₹1,59,701 पर ट्रेड कर रहा था।

Gold Silver Price : MCX पर चांदी की कीमतों में गिरावट

Gold Silver Price

चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में ₹2,66,998 प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह ₹2,68,093 पर खुली लेकिन शुरुआती कारोबार में ₹1,485 की गिरावट के साथ ₹2,65,513 तक लुढ़क गई। सुबह 9:55 बजे चांदी ₹458 की गिरावट के साथ ₹2,66,540 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में भी कमजोरी

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना ₹820 टूटकर ₹1,56,220 पर पहुंच गया 22 कैरेट सोना ₹750 गिरकर ₹1,43,200 पर और 18 कैरेट सोना ₹610 की गिरावट के साथ ₹1,17,170 पर ट्रेड कर रहा था। चांदी सर्राफा बाजार में करीब ₹2,80,000 प्रति किलो के स्तर पर बनी रही।

Gold Silver Price : प्रमुख शहरों में सोने के रेट (आज सुबह)

दिल्ली : 24K ₹156370 | 22K ₹143350 | 18K ₹117320
मुंबई : 24K ₹156220 | 22K ₹143200 | 18K ₹117170
कोलकाता : 24K ₹156220 | 22K ₹143200 | 18K ₹117170
चेन्नई : 24K ₹158180 | 22K ₹145000 | 18K ₹121800
लखनऊ : 24K ₹156370 | 22K ₹143350 | 18K ₹117320
कानपुर : 24K ₹156370 | 22K ₹143350 | 18K ₹117320
पटना : 24K ₹156270 | 22K ₹143250 | 18K ₹117220
जयपुर : 24K ₹156370 | 22K ₹143350 | 18K ₹117320
इंदौर : 24K ₹156270 | 22K ₹143250 | 18K ₹117220
भोपाल : 24K ₹156270 | 22K ₹143250 | 18K ₹117220

Gold Silver Price : क्यों आई सोना-चांदी में गिरावट?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक संकेतों में बदलाव के कारण सोने और चांदी पर दबाव देखा गया। इसके अलावा, मुनाफावसूली (profit booking) और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल ने भी कीमतों को नीचे धकेला।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की Top 10 खबरें 1. बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की Top 10 खबरें 1. 25 सितंबर से मुख्यमंत्री

Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत

Vidisha Road Accident: विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र में कुरवाई-मुंगावली मार्ग

Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल

Mandsaur Fight Video: मंदसौर जिले के अफजलपुर थाना क्षेत्र के टांकेड़ा गांव