,

Gold Silver Jewellery : सोने की महंगाई से बदला शादी के गहनों का ट्रेंड, चांदी की करधनी और भारी पायल की मांग बढ़ी

Gold Silver Jewellery kardhani payal-demand

Gold Silver Jewellery : आगरा में सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब शादी-ब्याह की खरीदारी पर साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां परिवार दुल्हन के लिए भारी सोने के सेट बनवाते थे, वहीं अब बजट को ध्यान में रखते हुए गहनों का वजन 30 से 50 प्रतिशत तक कम कराया जा रहा है। इसके साथ ही चांदी के पारंपरिक आभूषणों, खासकर करधनी और भारी पायल, की मांग तेजी से बढ़ी है।

Gold Silver Jewellery : आगरा सर्राफा मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, सोने की ऊंची कीमतों के कारण सामान्य ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित हुई है। शादी और अन्य पारिवारिक समारोहों के लिए भी लोग हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अंगूठी, चेन, कंगन और मंगलसूत्र जैसे आभूषण पहले की तुलना में काफी कम वजन में तैयार कराए जा रहे हैं।

Gold Silver Jewellery

Gold Silver Jewellery : कारोबारियों का कहना है कि महंगे सोने की तुलना में चांदी की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता बनी हुई है, इसलिए ग्राहक अब चांदी के आकर्षक और पारंपरिक विकल्पों की ओर लौट रहे हैं। दुल्हन के श्रृंगार में चांदी की करधनी और डिजाइनर पायल का चलन फिर से लोकप्रिय हो रहा है। वर्तमान में 500 ग्राम से लेकर एक किलो तक की करधनी और 200 से 300 ग्राम वजन वाली पायल के लिए ऑर्डर मिल रहे हैं। कई परिवार आने वाले शादी सीजन को ध्यान में रखते हुए अभी से बुकिंग करा रहे हैं।

Gold Silver Jewellery : सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, ग्राहकों की बदलती पसंद को देखते हुए बाजार में हल्के वजन के स्टाइलिश डिजाइन भी तैयार किए गए हैं। इनमें पायल, बिछुआ, अंगूठी, चेन, चूड़ी और मंगलसूत्र की आधुनिक डिजाइनों को कम वजन में बनाया जा रहा है, ताकि मध्यम वर्गीय परिवार अपने बजट में खरीदारी कर सकें।

Gold Silver Jewellery : विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की ऊंची कीमतों ने ग्राहकों को व्यावहारिक विकल्प चुनने के लिए प्रेरित किया है। इसी वजह से अब पारंपरिक चांदी के आभूषण न केवल फैशन का हिस्सा बन रहे हैं, बल्कि शादी की खरीदारी में एक किफायती और लोकप्रिय विकल्प के रूप में भी उभर रहे हैं।

ये भी जानिए : Chanakya Niti: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आचार्य चाणक्य की 7 अनमोल बातें, रिश्ते में कभी नहीं आएगी दूरियां

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…