,

गोड्डा पुलिस ने चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन चोर और एक सोनार गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Godda police busted a gang of thieves, three thieves and a goldsmith arrested

गोड्डा | संवाददाता रिपोर्ट

गोड्डा जिले के मोतिया ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सरा गांव में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन चोरों और एक सोनार को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिमेष नेथानी के निर्देश और एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में गठित विशेष एसआईटी टीम द्वारा की गई।

कुछ दिनों पूर्व बक्सरा गांव में एक शादी वाले घर से अज्ञात चोरों ने घर की दीवार काटकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी की थी। जांच के क्रम में तकनीकी शाखा की सहायता से पुलिस ने छापेमारी कर इस गिरोह के तीन सक्रिय चोरों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में बांका (बिहार) के बौंसी थाना क्षेत्र के मर्शा गांव के उमेश पासवान और मनोज पासवान तथा गोड्डा जिले के पौड़याहाट थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर गांव के अरुण प्रसाद यादव शामिल हैं।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बक्सरा गांव में पूर्व में हुई दो अन्य चोरियों में भी शामिल थे। चुराए गए सोना-चांदी के जेवरात को बांका के डेम रोड स्थित श्रवण ज्वेलर्स में बेचा जाता था। इसी आधार पर श्रवण ज्वेलर्स के संचालक शिव शंकर कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कीपैड मोबाइल, एक टचस्क्रीन मोबाइल, 5,200 रुपये नकद, पीड़ित का आधार कार्ड और बैंक पासबुक भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

गोड्डा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहना मिल रही है, जिससे आम जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है।

आज का राशिफल 2 मई 2025: सभी राशियों के लिए भविष्यवाणी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की