,

Ghaziabad : मोदीनगर में जूता शोरूम में बड़ी चोरी, थाने से चंद कदम दूर वारदात

Ghaziabad

Report: Vaibhav Sharma

रेलवे रोड स्थित शोरूम को बनाया निशाना

Ghaziabad गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में चोरों ने थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जूता शोरूम में सेंधमारी कर दी। रेलवे रोड पर ‘बिग बॉस’ नामक जूता शोरूम में रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

2. नकदी, जूते और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले उड़े चोर

Ghaziabad चोर शोरूम से करीब 2 लाख रुपये नकद, 20 जोड़ी जूते, लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर शोरूम संचालक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस जांच में जुटी, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

Ghaziabad सूचना मिलते ही थाना मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी है।

Read this: Mysore : रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर की रहस्यमयी मौत, लॉज के पीछे कंजरवेंसी में मिला शव