,

गौरेला: डिप्टी सीएम अरुण साव ने किए विकास कार्यों का लोकार्पण

Gaurela: Deputy CM Arun Saw inaugurated development works

करोड़ों की नई घोषणाएं

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अपने एक दिवसीय प्रवासी दौरे पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव सोमवार को गौरेला पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका परिषद गौरेला में 172.86 लाख रुपये की लागत से बने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

प्रतिमाओं का अनावरण

इस अवसर पर उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व आदिवासी मंत्री डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही नगर पालिका परिषद पेंड्रा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

करोड़ों की विकास राशि की घोषणा

गौरेला नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे और मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची की मांग पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने गौरेला नगर पालिका को तीन करोड़ रुपये और नगर पंचायत मरवाही को दो करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की।

मीडिया से बातचीत में बोले डिप्टी सीएम

मीडिया से चर्चा करते हुए अरुण साव ने कहा—
“मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश चहुंमुखी विकास कर रहा है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बेहतर विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ के 6 नगर निकायों को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज पूरे भारतवर्ष में रायपुर सिटी सेवा निस्तार में देश में चौथे नंबर पर आया है।”

भारी संख्या में नागरिक हुए शामिल

इस मौके पर मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।