,

Garotha Rath Road: केवलारी नाले पर पुलिया बहने से 40 गांवों का संपर्क टूटा, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों पर साधा निशाना

Garotha Rath Road

रिपोर्ट: अरूण तिवारी

Garotha Rath Road झांसी जिले की गरौठा तहसील में गरौठा-राठ मार्ग पर स्थित केवलारी नाले की पुलिया बह जाने से क्षेत्र के करीब 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है। बरसात के दौरान नाले में पानी का तेज बहाव होने से आवागमन बाधित हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Garotha Rath Road 25 वर्षों से सड़क और पुल की मांग

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले लगभग 25 वर्षों से सड़क और स्थायी पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। मोतीकटरा गांव के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए कहा कि वे शबरी की तरह अपने जनप्रतिनिधियों का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया।

Garotha Rath Road स्वास्थ्य सेवाएं और आवागमन सबसे ज्यादा प्रभावित

केवलारी नाले पर स्थायी पुलिया नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में कई गांवों का ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। मरीजों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पातीं, जबकि राहगीरों को जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच रास्ता पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के विकास संबंधी दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खाते और समस्या वर्षों से जस की तस बनी हुई है।

Read this: MPKavachYojana : किसानों के भविष्य की सुरक्षा, ‘कवच योजना’ को मंजूरी, किसानों के लिए खुशखबरी

USA में अचानक थम गई हवाई यातायात की रफ्तार, 22 ATC केंद्रों में तकनीकी खराबी से सभी उड़ानों पर लगी रोक

USA: अमेरिका में शुक्रवार दोपहर हवाई यातायात व्यवस्था अचानक प्रभावित हो गई।…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में दिन में हल्की गर्मी और रात में बढ़ी…

MP: Top 10

MP: 1. मध्य प्रदेश में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी,…

Chanakya Neeti: दुश्मनों को मात देने के लिए अपनाएं ये 4 रणनीतियां, बिना ताकत लगाए जीत सकते हैं हर बाजी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के…

राहुल गांधी फोन टैपिंग : राहुल का नया आरोप, मोदी टैप करा रहे फोन, बीजेपी का पलटवार ?

रिपोर्ट- कमलेश चौबे राहुल गांधी फोन टैपिंग : नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र…

Destination Cabinet से बढ़ता क्षेत्रीय विकास, उद्योग, निवेश, पर्यटन, विकास और रोजगार

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Destination Cabinet : भोपाल, मध्यप्रदेश के समग्र एवं समन्वित…