Gariaband Student Protest: गरियाबंद में छात्रों का फूटा गुस्सा, प्राचार्य की बहाली पर सड़कों पर उतरे 400 बच्चे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gariaband Student Protest

Report By: Nemichand Banjare, Edit By: mohit JAin

Gariaband Student Protest: गरियाबंद जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक बार फिर माहौल गरमा गया है। स्कूल की प्राचार्य वंदना पांडे के खिलाफ सैकड़ों छात्रों ने खुला मोर्चा खोल दिया। छात्रों ने रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च किया और जमकर नारेबाज़ी की।

Gariaband Student Protest: छात्रों का आरोप – प्राचार्य कर रहीं मनमानी

करीब 400 स्कूली बच्चों ने प्राचार्य वंदना पांडे के खिलाफ नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि प्राचार्य द्वारा स्कूल में मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे पढ़ाई और अनुशासन पर असर पड़ रहा है।

Gariaband Student Protest

पांच महीने पहले निलंबन, अब बहाली पर भड़के छात्र

प्राचार्य वंदना पांडे को लगभग 5 महीने पहले निलंबित किया गया था, लेकिन हाल ही में उन्हें फिर से उसी स्कूल में बहाल कर दिया गया। इसी फैसले से नाराज़ होकर छात्रों ने रैली निकालकर प्रशासन के सामने अपनी आवाज़ बुलंद की।

छात्रों की मांग है कि प्राचार्य को तत्काल पद से हटाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच हो। फिलहाल कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी।

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: कलेक्टर की जांच में जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रथम दृष्टया दोषी

Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana: सामूहिक विवाह में चांदी की जगह 'गिल्ट' मंगलसूत्र

UP Top 10 : उत्तर प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

UP Top 10 : 1 राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में सबसे

CG Top 10 : छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG Top 10 : 1 शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट की मुहर

Chanakya Niti : ऑफिस में सम्मान और सफलता पाने के लिए अपनाएं चाणक्य के 5 नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य केवल एक महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ ही