पूर्व मिस इंडिया हुई डिजिटल अरेस्ट, 99 हजार की ठगी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के नाम से लोग ठगे जा रहे है। आए दिन कोई न कोई मामला सायबर सेल के पास पहुंच रहा है। लेकिन अभी तक अपराधी पकड़े नहीं जा सके है। ठगी के इस नए तरीके से लोग अभी अच्छी तरह वाकिफ नहीं है यही कारण है कि लोग आसानी से ठगों के जाल में फंस जाते है और ठगे जाते है। अब हाल ही में पूर्व फेमिना मिस इंडिया को डिजिटल अरेस्ट कर 99 हजार रूपए ठग लिए है। ठगों ने मिस इंडिया को इस कदर डराया कि उन्होंने बचने के लिए ठगों के खातों में पैसे डाल दिए जब बाद में पता चला कि वह ठगी का शिकार हुई है तो उसके बाद सायबर सेल में शिकायत की। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

फोन करके डराया
आगरा के मानस नगर निवासी शिवांकिता दीक्षित वर्ष 2017 मेंं फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रहीं। मंगलवार शाम तकरीबन चार बजे उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि आपके आधार कार्ड से रजिस्टर्ड सिम पर दिल्ली में एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया। खाते में मानव तस्करी, मनी लांड्रिंग और 24 से अधिक बच्चों के अपहरण करके उनके परिजन से ली गई फिरौती की रकम स्थानांतरित की गई।

बचाने के एवज में खाते में कराई रकम ट्रांसफर
साइबर ठगों ने कहा कि वह उनकी मदद के लिए कॉल कर रहे हैं। अगर, वो सहयोग नहीं करेंगी तो कार्रवाई कर दी जाएगी। उन्हें फोन भी नहीं काटने दिया। व्हाटस एप के बाद वीडियो कॉल भी किया गया। इसमें कई पुलिस अधिकारी बैठे नजर आ रहे थे। उनसे कमरा बंद करके बातचीत के लिए बोला गया। परिजन को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। इससे वो दहशत में आ गईं। 99 हजार रुपये एक खाते में आनलाइन ट्रांसफर कराने के बाद भी रकम मांगी गई। उन्होंने पिता संजय दीक्षित को जानकारी दी। इस पर साइबर सेल में शिकायत की।

ICAI CA Intermediate Result 2026 जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध

ICAI CA Intermediate Result 2026 : नई दिल्ली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स

Plastic Pollution Awareness: हल्द्वानी की महिलाएं बनीं पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Plastic Pollution Awareness: जूट बैग और कूड़ा पृथक्करण के जरिए प्लास्टिक के

Atlas Moth: 99% लोग खा गए धोखा! सांप नहीं, निकला कुदरत का अद्भुत जीव

Atlas Moth: सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर ने लोगों को किया हैरान

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी