,

Bhopal पेट्रोल पंपों में स्टॉक की कमी नहीं, आपूर्ति निर्बाध जारी : खाद्य मंत्री श्री राजपूत

- Advertisement -
Ad imageAd image
Bhopal

Bhopal मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों और उपभोक्ताओं के बीच मची अफरा-तफरी पर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Bhopal अफवाहों के कारण बनी ‘पैनिक बाइंग’ की स्थिति

मंत्री श्री राजपूत ने स्वीकार किया कि 24 मार्च 2026 को कुछ जिलों में अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई थी। लोग घबराहट में आकर (Panic Buying) अपनी जरूरत से ज्यादा ईंधन का संग्रह करने लगे थे। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, “किसी भी प्रकार की अफवाह से भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। डिपो से पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति निरंतर जारी है और हमारे पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।”

Bhopal कीमतों में वृद्धि की खबरें निराधार

ऑयल कंपनियों से प्राप्त जानकारी के हवाले से मंत्री ने स्पष्ट किया कि:

  • पर्याप्त भंडार: प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक मांग के अनुरूप उपलब्ध है।
  • स्थिर कीमतें: वर्तमान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं हो रही है।
  • निरंतर सप्लाई: तेल डिपो से सप्लाई चैन में कोई बाधा नहीं है, टैंकर नियमित रूप से पंपों तक पहुँच रहे हैं।

Bhopal प्रशासन की पैनी नजर और कंट्रोल रूम

मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष (Control Room) और जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में अनावश्यक स्टॉक न करें और केवल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ प्रशासन मुस्तैद है।

Read this: Bastar Maoist Surrenderबस्तर में नक्सलवाद को बड़ा झटका: पाप्पा राव समेत 18 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Jamshedpur Project Committee Meeting : परियोजना समिति की बैठक में विधायकों ने विकास योजनाओं और जनसमस्याओं पर की चर्चा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur Project Committee Meeting : जमशेदपुर: जमशेदपुर परिसदन में

Firozabad Road Accident: हाइड्रा की टक्कर से रिटायर्ड लोको पायलट की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad Road Accident नगला महादेव क्षेत्र में गुरुवार

Farrukhabad Robbery: 24 लाख की लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक सदस्य 6 लाख लेकर फरार

Farrukhabad Robbery मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की लूट का

Residential School: आवासीय विद्यालय में कॉपियां चोरी करने का आरोप, पांच दिन बाद थाने पहुंचा मामला

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Residential School लेड़वा गांव स्थित राजकीयकृत अनुसूचित जाति प्लस

Jamtara Road Accident: बेवा फाटक के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत; तीन घायल

संवाददाता: रतन कुमार Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक

Kinnar Dispute: रतलाम में किन्नरों के दो गुटों में विवाद, मारपीट के आरोप में पूनम जान ग्रुप पर FIR

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Kinnar Dispute जीआरपी थाना क्षेत्र में किन्नर समाज के

BJP में शामिल होकर क्यों पछताए सुरेश ओबेरॉय? बोले- ‘अंदर से खुश नहीं था, ज्यादातर लोग…’

BJP: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने अपने राजनीतिक सफर को