,

फिरोज़ाबाद: बीच बाजार दबंगों का तांडव, युवक को घेरकर की पिटाई; CCTV वीडियो वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image
firozabad-dabang-bike-sawar-yuvak-par-hamla-cctv-viral

रिपोर्ट: प्रेमपाल सिंह

फिरोज़ाबाद: दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही कानून का भय। ताज़ा घटना थाना मक्खनपुर क्षेत्र के सदर बाजार, डाकखाना वाली गली की है, जहां बाइक सवार दबंगों ने एक युवक को बीच बाजार घेरकर बेरहमी से पीटा। घटना का पूरा वीडियो पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक दुकान में छुपा, दबंग अंदर घुसे और खींचकर पीटा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपने घर जा रहा था तभी बाइक सवार दो दबंगों ने उसे बीच बाजार रोक लिया।
उस पर हमला बोलते हुए लात-घूंसों और थप्पड़ों की बारिश कर दी। जान बचाने के लिए युवक नजदीक की एक दुकान में घुस गया, लेकिन दबंगों ने वहां भी उसे नहीं छोड़ा।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी दुकान के अंदर जाकर युवक को जबरदस्ती बाहर खींचते हैं और फिर सड़क पर गिराकर उसकी पिटाई करते हैं। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार दबंगई बढ़ती जा रही है और कई बार शिकायतों के बावजूद कड़ी कार्रवाई नहीं होती। इसी कारण ऐसे लोगों के हौसले और बढ़ गए हैं। घटना का वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है, और लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस की कार्रवाई?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हालांकि, घटना पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो दबंगों का मनोबल और बढ़ेगा और बाजार में आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी।

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र

Chanakya Niti: इन 4 लोगों से कभी न लें पंगा, दुश्मनी पड़ सकती है भारी!

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और