मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसान, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Farmers upset over not getting compensation, appeal to collector for justice

स्थान: बेमेतरा | रिपोर्टर: संजू जैन | दिनांक: 30/04/2025

बेमेतरा – जिले के साजा ब्लॉक के ग्राम रानों से सोनडोगरी तक बनी सड़क किसानों के लिए सुविधा का साधन तो बन गई है, लेकिन जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण कर यह सड़क बनाई गई, वे पिछले दो वर्षों से अपने मुआवजे के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

पीड़ित किसानों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन ली गई थी। प्रशासन ने उस समय आश्वासन दिया था कि भूमि अधिग्रहण के बदले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। भरोसा कर किसानों ने सहमति से अपनी जमीन सड़क निर्माण के लिए दे दी, लेकिन आज दो साल बीतने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं मिला है।

इस संबंध में 22 प्रभावित किसानों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुँचकर अपनी समस्या से अवगत कराया और मुआवजा राशि की मांग की। किसानों का आरोप है कि वे कई बार संबंधित विभागों में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं।

किसानों की पीड़ा यह है कि जमीन चली गई, खेती बंद हो गई और अब मुआवजा भी नहीं मिला। इससे उनका आर्थिक संतुलन बिगड़ चुका है।

किसानों की मांग है कि उन्हें शीघ्र न्याय मिले और उनकी मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

3 स्टॉक्स जो 2025 में बना सकते हैं आपको करोड़पति! जेफरीज ने दिया ‘बाय’ सिग्नल

RaoGhat Rail Project: भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR के महाप्रबंधक, रावघाट तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन

RaoGhat Rail Project: रावघाट सेक्शन का निरीक्षण, रेलवे परियोजनाओं की प्रगति का

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : 26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति