TRE-4 Protest : अभ्यर्थियों को पैरों तले रौंदा, कई छात्र-छात्राएं घायल ,आवाज़ दबाने का प्रयास, सरकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार
TRE-4 Protest : बिहार में अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे TRE-4 अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां भांजी गई है, कल कबिनेट की शपथ हुई और aaj सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया | सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद सबसे पहले छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है | TRE-4 अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़कर पीटा गया | दरअसल TRE-4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन करने जुटे हजारों अभ्यथियों की उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया | शिक्षक भर्ती परीक्षा की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर निकाले गए मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए।
TRE-4 Protest : शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में TRE-4 कैंडिडेट्स पटना कॉलेज से मार्च निकालकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। अभ्यर्थियों की मांग थी कि सरकार जल्द TRE-4 की वैकेंसी जारी करे। प्रदर्शनकारियों को जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तनाव बढ़ गया, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में करीब पांच हजार अभ्यर्थी शामिल थे। अक्टूबर 2025 से अभ्यर्थी लंबे समय से TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर नाराज थे और कई मौकों पर उन्होंने सांकेतिक प्रदर्शन किए थे।
TRE-4 Protest : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक अभ्यर्थी के कपड़े खून से सने हुए थे, जबकि कुछ छात्राओं के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट के आरोप लगे हैं। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे भविष्य के शिक्षक हैं, लेकिन उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज मांगों को रखने का अधिकार है. उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है…सरकार के इस कृत्य को लेकर हर व्यक्ति में नाराजगी है, अभ्यर्थियों पर इतनी बर्बरता से लाठी भांजना बेहद निंदनीय है
READ MORE : Teak Wood Smuggling : जावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागवान लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

